हैडलाइन्स

उत्तराखंड कैबिनेट में विभागों का बटवारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं को आज विभाग भी सौंप दिये गये. इस संबंध के एक सूची जारी की गयी.
(Uttarakhand Cabinet Minister List 2021)

जारी की गयी सूची में उत्तराखंड को पिछले चार सालों में पहली बार स्वास्थ्य मंत्री मिला है. वर्तमान भाजपा सरकार में पहले स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत होंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के पास रहने वाले विभागों को सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, धन सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को सौंपा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धामी के इस फैसले से जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन की स्थिति आयेगी वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री अधिक प्रभावशाली तरीके से अपना काम भी कर सकेंगे.
(Uttarakhand Cabinet Minister List 2021)

वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कार्मिक एवं सतर्कता, गृह,वित्त, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्य्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, खनन, नागरिक उडयन आदि जैसे 15 विभाग अपने पास रखे हैं.

सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग जैसे भारी विभाग के साथ 7 अन्य महत्वपूर्ण विभाग हैं. हरक सिंह रावत के पास वन, आयुष, आयुष शिक्षा, उर्जा, श्रम आदि महत्वपूर्ण विभाग हैं. वरिष्ठ मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं.
(Uttarakhand Cabinet Minister List 2021)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड बजट : स्वयं स्फूर्ति से परिपक्वता की ओर

लेखे के नये लाल बैग से निकला निर्मल बजट उत्साह संवर्धन नीति का पिटारा लाया…

3 days ago

बर्बर इतिहास का नाम क्यों ढो रहा है ‘खूनीबढ़’

कोटद्वार में बाबा की दुकान का नाम बदले जाने और बजरंग दल से भिड़ने वाले…

3 days ago

कौन थे पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा ‘लकुलीश’?

पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा भगवान लकुलीश को भारतीय शैव परंपरा के विकास में एक अत्यंत…

3 days ago

कैसे अस्तित्व में आया नारायण आश्रम और कौन थे नारायण स्वामी?

नारायण आश्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में धारचूला से ऊपर, ऊँचे पहाड़ों और गहरी घाटियों…

3 days ago

घमंडी पिता और उसकी सीख

हिमालय की ऊँची पहाड़ियों के बीच एक छोटा-सा गाँव था. पत्थर के घर, देवदार के…

3 days ago

उत्तराखंड के पेड़-पौधे: लोकज्ञान और औषधीय सत्य

कहा जाता है कि एक बार हिमालय में एक वैद्य गुरु अपने शिष्यों की शिक्षा…

3 days ago