हैडलाइन्स

दिल्ली विधान सभा भवन में लगेगा पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का चित्र

पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का चित्र दिल्ली की विधानसभा में लगाया जायेगा. इस संबंध में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के पुत्र राजीवनयन बहुगुणा को पत्र लिखकर जानकारी दी. एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से राजीवनयन बहुगुणा ने आभार व्यक्त किया.
(Sunderlal Bahuguna Photo in Delhi Vidhansabha)

14 जुलाई को दिल्ली विधानसभा में होने वाले एक कार्यक्रम में पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का चित्र दिल्ली विधानसभा की स्मृति गैलेरी में लगाया जाएगा. सुबह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के परिवार को भी आमंत्रित किया है.

इसी वर्ष मई माह में पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का निधन हुआ था. सुन्दरलाल बहुगुणा ने पर्यावरण को लेकर उत्तराखण्ड में चल रहे चिपको आन्दोलन को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया. ‘चिपको आन्दोलन’ के कारण वे विश्वभर में ‘वृक्षमित्र’ के नाम से प्रसिद्ध हो गए. बहुगुणा के ‘चिपको आन्दोलन’ का घोषवाक्य है ‘क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी, पानी और बयार. मिट्टी, पानी और बयार, जिंदा रहने के आधार’.
(Sunderlal Bahuguna Photo in Delhi Vidhansabha)

1981 में जब सुन्दरलाल बहुगुणा को पद्मश्री दिया गया उन्होंने यह कह कर इस पुरस्कार को स्वीकार नहीं किया कि “जब तक पेड़ों की कटाई जारी है, मैं अपने को इस सम्मान के योग्य नहीं समझता हूँ.”  

दिल्ली सरकार के इस फैसले की उत्तराखंड में सभी के द्वारा सराहना की जा रहा है. दिल्ली सरकार द्वारा पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा को यह एक श्रद्धांजलि है.
(Sunderlal Bahuguna Photo in Delhi Vidhansabha)

–काफल ट्री डेस्क

सुंदर लाल बहुगुणा से जुड़ा यह लेख भी पढ़िये: सरदार मान सिंह के रूप में सुन्दरलाल बहुगुणा

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

3 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

3 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 week ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 weeks ago