हैडलाइन्स

इंग्लैण्ड में हो रहे टेस्ट मैच में उत्तराखंड की बेटी कर रही है अपना डेब्यू

आज से भारत और इंग्लैण्ड के बीच क्रिकेट श्रृंखला शुरु हो चुकी. इस श्रृंखला में 1 टेस्ट, 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले जाने हैं. आज सीरीज का पहला टेस्ट शुरु होना है. भारतीय समय अनुसार शाम 3.30 से शुरु हुये इस मैच में उत्तराखंड की बेटी भी खेल रही है.
(Sneh Rana Test Debut)

उत्तराखंड मूल की स्नेह राणा इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगी. स्नेह राणा 5 साल पहले भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं. इंग्लैंड के इस दौरे पर पूरे 5 साल बाद स्नेह राणा की भारतीय टीम में वापसी हुई है.

श्रीलंका के खिलाफ  2014 अपने में वनडे और टी-20 करियर का आगाज करने वाली स्नेह ने 2016 तक भारत की ओर से 7 वन डे और 5 टी-20 मैच खेले. स्नेह भारतीय टीम में बतौर बोलिंग ऑलराउंडर शामिल होती हैं.
(Sneh Rana Test Debut)

आज से शुरु होने वाले इस मुकाबले में स्नेह राणा को बतौर बोलिंग ऑलराउंडर अंतिम ग्यारह में जगह मिली है. भारतीय टीम के इस दौरे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा मूल की एकता बिष्ट भी टीम में शामिल हैं हालांकि एकता को आज के मैच में अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली.

18 फरवरी 1994 में देहरादून में जन्मी स्नेह राणा दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी में राईट आर्म ऑफ़ ब्रेक फेंकती हैं. ब्रिस्टल में हो रहे इस पहले मैच में इंग्लैण्ड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.
(Sneh Rana Test Debut)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago