इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी होली का आयोजन भी किया जा रहा है. होली के रंग में रंगे होलियारों का जोश देखते ही बनता है. कल हुई चतुर्दशी का होली में विशेष महत्त्व है गाँव में बनी चीर को लेकर अल्मोड़ा के पास के गाँव पत्थरकोट और गुरना के लोग शिवालय में आते हैं और होलियाँ गाते हैं.
इन दोनों गाँव का कत्यूर वंश के कुमाऊँ में शासन से ही आपस में संबंध रहा है दोनों गाँव में बनने वाली चीर में से एक चीर को बड़ी बहन और एक चीर को छोटी बहन माना जाता है साल में एक बार इनका मिलन होली में होता है. बीते दिनों दौलाघाट के शिवालय में हुई इन दोनों गाँव की खड़ी होली की ताज़ा तस्वीरें.
दौलाघाट, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, 2 मार्च 2026.
फोटो व विवरण- जयमित्र सिंह बिष्ट, हिमालयन जेफर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड.
जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.
इसे भी पढ़ें: 10 डिग्री की ठंड में फुटबॉल का जोश : फोटो निबन्ध
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…
पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…
पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…
ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…
उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…
पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…