कला साहित्य

रंग बातें करें और बातों से ख़ुशबू आए

‘रंग बातें करें और बातों से ख़ुश्बू आए…’ ज़िया जालंधरी की ग़ज़ल के इस मुखड़े को हक़ीक़त बनते देखना हो तो आएं ‘रमोलिया हाउस.’ यहाँ आपके लिए 10 युवा कलाकारों की शानदार पेंटिंग्स लगायी गयी हैं. उत्तराखण्ड के बेजोड़ कलाकारों की इस पेंटिंग एग्ज़िबिशन का नाम है ‘कलर्स ऑफ़ होप.’ तो आप भी उम्मीद के रंगों से सराबोर होने ज़रूर आएं. एग्ज़िबिशन हॉल ‘रमोलिया हाउस’ हल्द्वानी में कालाढूंगी चौराहे के पास केएमवीएन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंज़िल पर है, सरस बाज़ार के ठीक बगल में. एग्ज़िबिशन 31 मार्च से 31 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी. पेश है इस एग्ज़िबिशन में लगायी जा रही पेंटिंग्स की झलकियाँ. (Painting Exhibition Ramolia House)

विशाल चन्द्रा की पेंटिंग
योगेश भंडारी का आर्ट
भावना जोशी की पेंटिंग
पंकज पाल के रंग
पारुल बिष्ट की पेंटिंग
बबीता काण्डपाल की पेंटिंग
प्रियंका आगरकोटी की पेंटिग
कशिश कुंजवाल की पेंटिंग
दिव्या जोशी की कलाकारी

रमोलिया हाउस के बारे में

लोक भाषा के शब्दों का हूबहू अनुवाद थोड़ा मुश्किल है. फिर भी कुमाऊनी भाषा के प्रचलित शब्द रमोल का हिंदी अर्थ रौनक़ के बहुत क़रीब ठहरता है, जिसमें लोक रस भी है. माहौल में यह रौनक़ किसी भी वजह से हो सकती है. इस रमोल का हिस्सा हुए रमोलिया. यहीं से नाम आया ‘रमोलिया हाउस.’ ये हल्द्वानी में शुरू होने जा रहा ‘काफल’ ट्री का नया उपक्रम है, जो भविष्य में कला प्रेमियों का प्रिय अड्डा बनेगा ऐसी उम्मीद है. (Painting Exhibition Ramolia House)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago