कला साहित्य

रमोलिया हाउस में रंगोत्सव : कलर्स ऑफ होप

कुमाऊँ मंडल विकास निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कालाढूंगी चौराहा, हल्द्वानी के द्वितीय तल पर स्थित रमोलिया हाउस कल पूरा दिन गुलज़ार रहा. मौका था ‘काफल ट्री फाउंडेशन’ द्वारा 31 मार्च से आयोजित 4 दिन की पेंटिंग एग्जिबिशन ‘कलर्स ऑफ होप’ का. (Painting Exhibition Ramoliya House)

प्रदर्शनी में कुमाऊनी फोक आर्ट, मिनिएचर, नवरस, नंदा राजजात यात्रा, उत्तराखण्ड की धार्मिक कला, जलरंग द्वारा दैनिक जीवन चित्रण, बुद्धा आर्ट उत्तराखण्ड का लोक जीवन सुबह आदि विषयों पर 60 से ज्यादा पेंटिंग्स रखी गयी हैं. प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने कहा कि हल्द्वानी में यह अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी है, यह प्रयास काफी अच्छा है.

10 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस चित्रकला प्रदर्शनी में अल्मोड़ा और नैनीताल फाइन आर्ट आर्टिस्टों की पेंटिंग्स प्रदर्शन के लिए रखी गयी हैं. 3 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विशाल चन्द्रा, भावना जोशी, बबीता काण्डपाल, पंकज पाल, पारुल बिष्ट, योगेश सिंह भंडारी, दिव्या जोशी, प्रियंका आगरकोटी, कशिश कुंजवाल, गरिमा आर्या की पेंटिंग्स प्रदर्शन के लिए रखी गयी हैं.

कल सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र भी प्रदर्शनी देखने पहुँचे. (Painting Exhibition Ramoliya House) 

इसे भी पढ़े : कुमाऊं की पारंपरिक चित्रकला ऐपण

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

17 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

18 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

19 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago