Featured

उत्तराखण्ड के सबसे खूबसूरत व्यू प्वाइंट चंडाक से विहंगम हिमालय

सोर घाटी की एक अलग ही बात है. सूरज की पहली किरण से लेकर आखिरी किरण पड़ने तक आपको न जाने कितने रंग दिख जायेगी सोर घाटी. सर्दियों की अलसाई धूप में आप अपना पूरा दिन इस घाटी के किसी भी कोने में बस यूं ही बैठकर प्रकृति के अद्भुत लैंडस्केप को निहारते हुए गुजार सकते हैं. Himalaya form Chandak Hills Pithoragarh

सोर घाटी के जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी की दूरी पर स्थित चंडाक दुनिया के सबसे खूबसूरत व्यू प्वाइंटस में एक है. एक और सुंदर घाटी में बसी बसासत है तो दूसरी और महान हिमालय की विहंगम पर्वत श्रृंखला. Himalaya form Chandak Hills Pithoragarh

चंडाक की इस चोटी पर खड़े होने पर आपको अपने सीने की ऊँचाई से हिमालय पर्वत श्रृंखला शुरू होती दिखती है. विराट हिमालय से कई किमी की दूरी पर खड़े आप स्वयं को हिमालय सा विशाल पाते हैं यही हिमालय की महानता है.

हरे जंगलों के पीछे खड़े विराट हिमालय से आने वाली ठंडी हवा जब आपके शरीर को स्पर्श करती है तो आप इसे हृदय में महसूस करते हैं. हिमालय की यह ठंडी हवा जब चटख धूप को भी गुनगुना कर देती है तो आप कहते हैं चंडाक देखने से ज्यादा महसूस करने का स्थान है.

हिमालय के सामने चंडाक में खड़े होने को अनुभव किया जा सकता है किसी शब्द में चंडाक में खड़े होने का अनुभव व्यक्त ही नहीं किया जा सकता है.

चंडाक की चोटी से हिमालय पर्वत श्रृंखला की कुछ बेहतरीन तस्वीरें देखिये :

फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार
फोटो : नरेंद्र सिंह परिहार

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago