हैडलाइन्स

अगले 12 घंटों में ‘गज’ तूफान के तेज होने की संभावना

‘गज’ तूफान पश्‍चिम-मध्‍य और पूर्व-मध्‍य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्‍चिम-उत्‍तर पश्‍चिमी दिशा में बढ़ रहा है. पिछले 6 घंटे के दौरान उसकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही है. वह 14 नवम्बर 2018 को 11:30 बजे सुबह वह दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-मध्‍य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर मौजूद रहा है. उसकी स्‍थिति अक्षांश 12.8 डिग्री उत्‍तर और देशांतर 84.8 डिग्री पूर्व पर है. वह चेन्‍नई से लगभग 490 किलोमीटर पूर्व तथा नागपट्टिनम (तमिलनाडु) से लगभग 580 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्‍थित है. आशंका है कि वह पश्‍चिम—दक्षिण पश्‍चिम दिशा में बढ़ेगा और अगले 12 घंटों में वह खतरनाक स्‍थिति में पहुंच सकता है. पश्‍चिम-दक्षिण पश्‍चिम दिशा में बढ़ते हुए 15 नवंबर को उसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है. इसी दौरान शाम तक वह पम्‍बन तथा कुडालोर के बीच तमिलनाडु के तट को पार कर जाएगा. तूफानी हवाएं 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी और उनकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

15 और 16 नवंबर, 2018 के लिए तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. 15 और 16 नवम्बर 2018 को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा होगी. इसी तरह 15 नवंबर को रायलसीमा के कई स्थानों में भारी वर्षा होगी. केरल में 15 और 16 नवंबर को कई स्‍थानों पर भारी और छिटपुट स्‍थानों पर अत्‍यंत वर्षा होगी.

पश्‍चिम-मध्‍य और पूर्व-मध्‍य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से आंधी की स्थिति बनी हुई है, जिसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 14 नवंबर, 2018 की शाम से दक्षिण-पश्‍चिम एवं पड़ोस के पश्‍चिम-मध्‍य एंव दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में आंधी की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है, जो 14 नवम्बर 2018 की शाम को बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के तटों पर तथा दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 14 नवंबर की शाम को आंधी की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है. तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटों के निकट 15 नवंबर की सुबह से इसकी रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर तक रहेगी, जो बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों, तटीय केरल, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मन्‍नार की खाड़ी और पाक स्‍ट्रेट में 16 नवंबर को तेज हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. 17 नवम्बर को आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है तथा दक्षिण-पूर्व अरब सागर के साथ-साथ तटीय केरल के इसकी चपेट में आने की संभावना है.

आशंका है कि तमिलनाडु के नागपट्टिनम, तंजावुर, पुदुक्कोटई और रामनाथपुरम जिलों तथा पुद्दुचेरी के कराइकल जिले में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं और यहां के निचले इलाकों में ज्‍वार आने की संभावना है.

 

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

8 hours ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 day ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 day ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago