हैडलाइन्स

भारतीय सेना और जापानी सेना के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘धर्म गार्जियन-2018’

भारतीय सेना और जापानी सेना ने 14 नवम्बर को भारत में मिजोरम के वैरेंटे स्थित काउंटर इन्‍सर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्‍कूल में अपने संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘धर्म गार्जियन-2018’ को सफलतापूर्वक पूरा किया. यह दोनों देशों के बीच सैन्‍य एवं राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है.

इस संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास के तहत शहरी एवं अर्द्ध-शहरी दोनों ही क्षेत्रों या इलाकों में उग्रवाद एवं आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए सैन्‍य दलों को प्र‍शिक्षित एवं संबंधित क्षमता से लैस या युक्‍त करने पर फोकस किया गया. इस सैन्‍य अभ्‍यास के प्रतिभागियों को आरंभ में एक-दूसरे के संगठनात्‍मक स्‍वरूप, सामरिक अभ्यास एवं नियोजन प्रक्रिया से अवगत कराया गया और फिर इसके बाद ही संयुक्‍त सामरिक अभ्‍यासों का क्रम शुरू हुआ.

सैन्‍य दलों ने उग्रवाद से निपटने के विभिन्‍न उपायों के तहत अपने सामरिक एवं तकनीकी कौशल को सुदृढ़ बनाया. इसके तहत हथियारों एवं उपकरणों पर संयुक्‍त प्रशिक्षण सुलभ कराया गया. इसके अलावा, उनसे फील्‍ड प्रशिक्षण अभ्यास कराये गये और इसके साथ ही उन्‍नत विस्‍फोटक उपकरणों के संचालन के तौर-तरीके भी बताये गये.

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

4 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

6 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

7 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago