हैडलाइन्स

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2018 शुरू

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सी. आर. चौधरी ने 14 नवम्बर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2018 का उद्घाटन किया. 38वें भारत व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) द्वारा आयोजित यह महत्वपूर्ण मेला 14 से 27 नवम्बर 2018 तक चलेगा.

व्यापार मेले की विषयवस्तु ग्रामीण उद्यम का हवाला देते हुए राज्य मंत्री सी. आर. चौधरी ने कहा कि 40 प्रतिशत निर्माता, ग्रामीण क्षेत्रों के एमएसएमई सेक्टर से आते हैं और उनका ध्यान रखना आवश्यक है.

इस वर्ष के आईआईटीएफ का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दौरान महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की शुरूआत हो रही है. मेले का ‘थीम-पैवेलियन’ ग्रामीण विकास मंत्रालय ने तैयार किया है. मेले में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी सरकार की विभिन्न पहलों को भी पेश किया गया है.

इस बार साझीदार देश अफगानिस्तान और फोकस देश नेपाल है झारखण्ड फोकस राज्य है.

राज्यों, सरकारी विभागों, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के लगभग 800  प्रतिभागी मेले में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें ग्रामीण दस्तकार, शिल्पकार और एमएमई उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हैं. अफगानिस्तान, चीन, हांगकांग, किरगिजस्तान, ईरान, म्यांमार, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, तुर्की, ट्यूनीशिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात ने मेले में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago