उत्तराखंड प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले विधायक बंशीधर भगत जब आते हैं स्टेज पर तो बज उठती है तालियां.
उत्तराखंड प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले जाना पहचाना चेहरा, लगातार छह बार से कालाढूंगी, हल्द्वानी सीट से विधायक रहे बंशीधर भगत इन दिनों ऊंचापुल की रामलीला में दशरथ की अभिनय में नजर आयेंगे. विधायक बंशीधर भगत के दशरथ के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा है.
![Banshidhar Bhagat Kumaoni Ramlila](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191004-WA0006.jpg)
लगभग 40 वर्षों से दशरथ का अभिनय करते हुए आ रहे हैं विधायक इससे पूर्व परशुराम और अंगद आदि पात्रों का अभिनय भी कर चुके हैं. कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान भी दशरथ का अभिनय करने के लिए सारे कार्यों को छोड़कर तत्परता से आते हैं बंशीधर भगत.
![Banshidhar Bhagat Kumaoni Ramlila](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191004-WA0011.jpg)
विधायक बंशीधर भगत का कहना है दशरथ का अभिनय करते हुए उन्हें जनता व प्रजा का संबंध नजर आता है. वहीँ क्षेत्रीय जनता का भी कहना है- अगर जनप्रतिनिधि इस तरह से आम जनता के आयोजनों में अभिनय करने हेतु आते हैं तो काफी अच्छा लगता है. इससे जनता से जनप्रतिनिधियों के सीधे संवाद का माहौल भी तैयार होता है.
![Banshidhar Bhagat Kumaoni Ramlila](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191004-WA0004.jpg)
विधायक भगत दशरथ के रूप में रामलीला में दर्शकों को खूब भाते भी हैं. पूर्व मंत्री भगत के इस प्रयास से लोगों को यह संदेश भी जाता है कि अपनी संस्कृति और अपने लोगों के बीच रहकर ऊर्जा मिलती है.
वाकई विधायक भगत अपने क्षेत्र की जनता के प्रेरणा के स्रोत हैं. तभी तो वे 6 बार विधायक की कुर्सी पर काबिज हुए हैं और उत्तराखंड की सियासत में उनका नाम और कद किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं.
![Banshidhar Bhagat Kumaoni Ramlila](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191004-WA0005.jpg)
इस वर्ष की रामलीला में दशरथ का अभिनय कर रहे बंशीधर भगत को बधाई देने पहुंचे नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और कई अन्य नेताओं ने उनके अभिनय की प्रशंसा की.
![Banshidhar Bhagat Kumaoni Ramlila](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/09/Vinod-Kumar-118x150.jpg)
हल्द्वानी के बैंककर्मी विनोद प्रसाद लगभग एक दशक तक दैनिक हिन्दुस्तान में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें