Featured

यश चोपड़ा निर्देशित पहली फिल्म

बी आर फिल्म्स की यश चोपड़ा निर्देशित पहली फिल्म थी धूल का फूल. यश चोपड़ा ने फिल्म निर्माण का पहला पाठ अपने अग्रज बी. आर. चोपड़ा से ही पढ़ा. यह भी मजेदार बात है कि यश चोपड़ा ने अपने निर्देशकीय व्यक्तित्व अपने भाई के पद चिह्नों पर चलकर नहीं गढ़ा जबकि ऐसा होना स्वाभाविक होता.

अपने समय के हिसाब से इस फिल्म का विषय क्रांतिकारी था. यह शादी से पूर्व मां बन गई युवती की कहानी थी जो सामजिक मर्यादा की विडम्बना के कारण अपने बेटे को फेक दिया.

एक ईमानदार मुसलमान पाल-पोसकर उसे बड़ा करता है. आज परिस्थितियां बहुत बदल चुकी हैं और विषय कुछ ऐसा महत्वपूर्ण प्रतीत नहीं होता पर 1959 में ऐसी सोच पर मानो तूफान ही खड़ा हो गया था. पर जनता ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया और यह अपने समय की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई.

‘ हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा’ तो आज भी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बना हुआ है. ‘ तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँ, वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ’ जैसा रोमांचक खुलापन तब तक हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने नहीं पाया. राजेन्द्र कुमार, माला सिन्हा, अशोक कुमार, मनमोहन कृष्ण, राधाकिसन, जीवन और लीला चिटनिस प्रमुख कलाकार थे. फिल्म में गीतकार साहिर और संगीतकार एन. दत्ता थे.

हालांकि एन. दत्ता. बहुत बड़े संगीतकार नहीं रहे, पर उन्होंने अनेक फिल्मों में अत्यंत मधुर संगीत दिया. बी. आर. फिल्म्स की आरंभिक फिल्मों में उनका संगीत अत्यंत मधुर था और उनके द्वारा तैयार की गई धुनों ने बहुत लोकप्रियता पाई थी.

सबसे महत्वपूर्ण बात यही होती है कि किसे कब कितना अवसर प्राप्त होता है. अनेक प्रतिभाशाली लोग उचित अवसर न मिलने के कारण शिखर तक नहीं पहुंच पाते. यद्यपि इनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी.

वसुधा के हिन्दी सिनेमा बीसवीं से इक्कसवीं सदी के आधार पर.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

7 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago