विजय हजारे ट्रॉफी उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने नागालैंड को छह विकेट से हराकार लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की है. विजय हजारे ट्रॉफी में टीम उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है.

मोतीबाग क्रिकेट स्टेडियम (वडोदरा) में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया.नागालैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही.दीपक धपोला और मयंक मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले नागालैंड की टीम को नौ विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। इसके बाद विकेटकीपर सौरभ रावत और वैभव सिंह की शानदारी अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत 47 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली.

दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नागालैंड के ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया.उत्तराखंड के दीपक धपोला ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाए. मयंक मिश्रा ने दो और डीके शर्मा, सनी राणा व मलोलन रंगराजन ने एक-एक विकेट चटकाए.

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. हालांकि विनीत सक्सेना और वैभव पंवार ने तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. वैभव पंवार ने 63 रनों की पारी खेली.

जीरो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद अनुभवी विनीत सक्सेना और वैभव सिंह ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों की साझेदारी की. विनीत ने 97 गेंदों में 43 और वैभव सिंह ने 85 गेंदों में 63 रन बनाए. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत ने तेज अर्द्धशतक जमाकर टीम को आसान जीत दिला दी. सौरभ ने 46 गेंदों में नाबाद 60 और कप्तान रजत भाटिया ने 50 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली. उत्तराखंड ने 47 ओवर में छह विकेट से मैच अपने नाम किया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

12 hours ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

5 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago