हैडलाइन्स

उत्तराखंड निकाय चुनाव में 69 फीसदी मतदान

उत्तराखण्ड के सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषद और 38 नगर पंचायतों के कुल 1148 पदों पर चुनाव कल रविवार को समाप्त हो गये. रविवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ. राज्य में कुल 23.53 लाख मतदाता हैं, इसमें 12.20 लाख पुरुष मतदाता हैं जबकि 11.33 महिला मतदाता हैं.

सात नगर निगमों में मतदाता प्रतिशत इसप्रकार रहा. देहरादून 56.94, हरिद्वार 66.09%, ऋषिकेश 67.00%, कोटद्वार 65.43%, हल्द्वानी 65.79%, काशीपुर 70.02%, रुद्रपुर 68.91%. अन्य जिलों में मतदाता प्रतिशत इसप्रकार रहा. उत्तरकाशी 70.59 प्रतिशत, पौड़ी 70.40 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग 66.64 प्रतिशत, टिहरी 66.01 प्रतिशत, चमोली 65.79 प्रतिशत, अल्मोड़ा 65 प्रतिशत, बागेश्वर 71.37 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 67.24 प्रतिशत, चंपावत 72.20 प्रतिशत, यूएस नगर 71 प्रतिशत, नैनीताल 67.30 प्रतिशत.

प्रदेश में कुल 69.10 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जो 2013 के मुकाबले 3.54 प्रतिशत अधिक है.

रविवार को मतदान के बाद मंगलवार को सभी निकायों के लिए एक साथ मतगणना संपन्न होगी. राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराये गये. देहरादून, हरिद्वार के साथ ही यूएस नगर जैसे जिलों में कई जगह रात आठ बजे तक भी मतदान चला. चुनाव के तत्काल बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago