उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने अपने कार्मिकों को महंगाई भत्ते में दो फीसद वृद्धि की सौगात दी है. कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गयी है. कैबिनेट की बैठक में इस के अलावा भी कई निर्णय हुए हैं.
अभी सातवां वेतनमान ले रहे सरकारी, सार्वजनिक निगमों-उपक्रमों के कार्मिकों को बीती एक जुलाई से सात फीसद के स्थान पर नौ फीसद भत्ता दिया जाएगा. इसका नकद भुगतान एक अक्टूबर से होगा. सातवां वेतनमान नहीं लेने वाले कार्मिकों को भी बढ़ा महंगाई भत्ता देने पर सहमति जताई गई.
राज्य कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर सात फीसद से बढ़ाकर नौ फीसद महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इससे सरकारी खजाने पर सालाना 300 करोड़ का बोझ पड़ेगा. एक जुलाई से 30 सितंबर तक भत्ते की राशि जीपीएफ में जमा होगी.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…
मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…
विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…
पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…