संस्कृति

नए साल में अमेरिका में धूम मचाने को तैयार ऐपण डिजाइन से सजी साड़ियां

उत्तराखण्ड की लुप्त होती पारंपरिक लोककलाओं के दौर में ही ऐपण के अच्छे दिन चल रहे हैं. कुमाऊं की चित्रकला ऐपण के गांवों से शहरों, कस्बों और महानगरों तक पैर पसारने का सिलसिला चल निकला है. हेमलता कबड़वाल, अभिलाषा पालीवाल, निशु पुनेठा, डॉ. सविता जोशी जैसे कई युवा हैं जो ऐपण के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं. अपनी इस नयी धज में ऐपण उत्पाद उत्तराखण्ड ही नहीं अन्य लोगों की भी पसंद बनते जा रहे हैं. (Saree Adorned With Aipan Design)

इसी कड़ी में हल्द्वानी की ऐपण आर्टिस्ट अभिलाषा पालीवाल ने ऐपण का अब तक सबसे लम्बा कैनवास पेश करने का कीर्तिमान बना डाला. अभिलाषा ने 5 मीटर लम्बी सिल्क की साड़ी को ही ऐपण के डिजाइन में रंग दिया. 3 महीने तक दिन-रात की मेहनत से अभिलाषा ने इस ऐपण साड़ी को तैयार किया है.

छोटे आकार के उत्पादों से बाहर निकलकर ऐपण को साड़ी में उतार देने का ख़याल दरअसल लखनऊ में रहने वाली क्रतिका शर्मा के दिमाग में उपजा. क्रतिका मूल रूप से लखनऊ की ही रहने वाली हैं और लम्बे समय से उत्तराखण्ड के गढ़वाल में उनका बसेरा है. पहाड़ और विभिन्न राज्यों की लोककलाओं से प्यार करने वाली क्रतिका ने इन लोककलाओं को अपने विवाह के मौके का हिस्सा बनाना चाहा. इसी सिलसिले में उन्हें ऐपण के डिजाइन से सजी साड़ी पहनने का विचार आया. क्रतिका ने अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए कई कलाकारों से संपर्क किया और आखिर बात बन गयी. अभिलाषा ने क्रतिका के इस सपने को मूर्त रूप देने का जिम्मा उठाया.

क्रतिका

अभिलाषा बताती हैं कि लम्बे समय से उनकी भी इच्छा थी कि किसी बड़े फलक पर ऐपण डिजाइन को उतारा जाये. इसीलिए क्रतिका का प्रस्ताव स्वीकार करने में उन्होंने कोई हिचक नहीं दिखाई.

अभिलाषा के लिए ये प्रोजेक्ट काफी चुनौतीपूर्ण रहा. 5 मीटर लम्बी साड़ी में ऐपण की बारीकियों को उतार पाना आसान नहीं था. इतने लम्बे फलक पर हर पैटर्न में साम्यता बनाये रखना भी श्रमसाध्य काम था, यहां मामूली गलती के लिए भी कोई गुंजाइश नहीं थी. आखिरकार अभिलाषा ने 3 महीने की एकाग्रता के साथ इस साड़ी को तैयार करने में कामयाबी हासिल की.  

अभिलाषा पालीवाल

        

सोशल मीडिया में इस साड़ी की तस्वीरें पोस्ट करते ही अभिलाषा का काम चर्चा में आ गया. उनके इंस्टाग्राम पेज पर्वतजन आर्ट में ऐपण से सजी साड़ी की सुंदर तस्वीरों को देखकर अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रहने वाली भारतीय मूल की माधवी ने संपर्क कर खुद के लिए ऐसी ही साड़ी तैयार करने की इच्छा जाहिर की. इस समय अभिलाषा माधवी के लिए ऐपण डिजाइन में 3 साड़ियां तैयार कर रही हैं. नए साल में ये साड़ियां अमेरिका पहुंचकर ऐपण को अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता दिलाने की दिशा में ले जाएंगी. अभिलाषा लम्बे समय से ऐपण आर्ट के लिए उल्लेखनीय काम कर रही हैं. उनके ऐपण प्रोजेक्ट का नाम है पर्वतजन आर्ट. उनके विभिन्न ऐपण उत्पादों को पर्वतजन डॉट इन वेबसाइट पर देखा जा सकता है. (Saree Adorned With Aipan Design)  

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago