हैडलाइन्स

मास्क न पहनने पर विधायक का चालान काटने वाले दरोगा का तबादला

बीते दिनों मास्क न पहनने पर मसूरी में रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा का चालान कटने का वीडियो सोशियल मीडिया में खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में अपने परिवार के साथ घूम रहे विधायक प्रदीप बत्रा की ड्यूटी पर मौजूद दरोगा से कहा-सुनी होती भी दिख रही थी. वीडियो में विधायक के साथ एक युवा को पुलिस से उलझते हुये भी देखा गया. वीडियो के अन्त में विधायक चालान के पैसे फेंकते नजर आये. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कार्यवाही करने वाले दरोगा नीरज कठैत का तबादला हो गया.
(Roorkee MLA Pradeep Batra Challan)

इस वीडियो के सोशियल मीडिया में वायरल होने के बाद जहां एक तरह दरोगा की खूब तारीफ़ हो रही थी वही ख़बर आई कि रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने घटना के संबंध में डीजीपी अशोक कुमार से मुलाक़ात की.

मुलाक़ात के विषय में बताया गया कि विधायक ने दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार करने और वीडियो का एक ही भाग वायरल करने का आरोप लगाया और शिकायत करते हुये कहा कि पर्यटकों के बीच पुलिस प्रदेश की गलत छवि बना रही है. डीजीपी ने जांच एसपी सिटी सरिता डोबाल को सौंप दी.
(Roorkee MLA Pradeep Batra Challan)

अब जब दरोगा नीरज कठैत के कालसी तबादले की खबर आ रही है मामला एकबार फिर तूल पकड़ता नज़र आ रहा है. नीरज कठैत के तबादले के विषय में विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि यह किसी दबाब में नहीं किया जा रहा है यह केवल एक रूटीन तबादला है.

इंटरनेट में इस घटना को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं. लोगों का कहना है कि दरोगा नीरज कठैत को अपनी इमानदारी की कीमत चुकानी पड़ रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दरोगा नीरज कठैत का तबादला करने से ईमानदार पुलिस वालों का मनोबल कमजोर होगा.
(Roorkee MLA Pradeep Batra Challan)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • निश्चित ही दरोगा कठैत जी को ईमानदारी से अपनी नौकरी करने और कथित वीआईपी से अनिच्छित कानून पालन की अपेक्षा रखने का दंड मिला है ।

  • वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आना जरूरी है जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक दरोगा जी या विधायक जी दोनों में से किसी को गलत ठहराना सही नहीं होगा और वैसे माननीय को सम्मान देना चाहिए वीडियो में दरोगा द्वारा विधायक पिधायक शब्द का अनुचित इस्तेमाल किया गया है जो कि हमारी विधानसभा के सदस्यों का अपमान है

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago