Uncategorized

पिथौरागढ़ के रक्षित पांडेय के फ़ोटोग्राफ़

20 साल के रक्षित पांडेय पिथौरागढ़ में रहते हैं और फिलहाल बी एस सी की पढ़ाई कर रहे हैं. एक उभरते फोटोग्राफर के रूप में उन्होंने बहुत जल्दी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है. Rakshit Pandey Pithoragarh Photography

रक्षित पांडेय

अपनी फोटोग्राफी और उसके अनुभवों के बारे में वे लिखते हैं:

“जब भी बाहर शहरों में जाओ तो लोग पहाड़ (उत्तराखंड) के नाम पर नैनीताल, मसूरी से ऊपर नहीं सोच पाते. पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों का तो नाम ही नहीं है. नैनीताल मसूरी तो अब टूरिस्ट प्लेस बनकर रह गए हैं, उनसे अब पहाड़ गायब है. तब मुझे लगा कि पहाड़ को लोगों तक पहुंचाना है. Rakshit Pandey Pithoragarh Photography

वहां से फोटोग्राफी का शौक शुरु हुआ. पहले हैंडीकैम कैमरा फिर 12वीं में डीएसएलआर. उसके बाद कुछ फोटोग्राफी क्लब्स से जुड़कर फोटोग्राफी की तकनीकियां व बारीकियां सीखी. साथ में इक्विपमेंट भी बढ़ते रहे.

पहाड़ का मतलब सिर्फ महंगे होटल और बर्फीले पहाड़ों से ऊपर भी बहुत कुछ है। पहाड़ मतलब ‘पहाड़ की संस्कृति’, ‘पहाड़ के गांव’, ‘पहाड़ के लोग’ और उनका संघर्ष है।वही लोगो तक पहुंचाना है। यही सबसे खास कारण रहा फोटोग्राफी करने का।

Voubs ने जब “पहाड़” थीम पर इंटरनेशनल फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराई तो उसमें 11वां स्थान प्राप्त करना खुशी की बात थी. सोशल मीडिया पर भी लोग काफी सराहते हैं. फेसबुक ग्रुप्स ,
(Uattakhand photography club, kumounni, My pithoragarh) पर लगभग 1.5 साल से लगातार फोटो डाल रहा हूं. फेसबुक पर 3.5k, 3k, 2.5k लाइक आम तौर पर मिलते हैं और इससे प्रोत्साहन भी मिलता है व इस शौक को बरकरार रखने की हिम्मत भी!

हम आपके लिए रक्षित के कुछ फोटो पेश कर रहे हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं!

नैनीताल के बेहतरीन फोटोग्राफर हैं 19 साल के उदित साह

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

उत्तराखण्ड के बेहतरीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं दीप रजवार

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

12 hours ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

4 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

4 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

1 week ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

1 week ago