हैडलाइन्स

नैनीताल के हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह ठठोला की असमय मृत्यु सिस्टम की क्रूरता और बेपरवाही पर गंभीर सवाल है

नैनीताल के रहने वाले स्टेट और नेशनल लेवल के हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह ठठोला का जीवन ऐसी त्रासदी की भेंट रहा जिसकी कोई अपने दुश्मनों के लिए भी दुआ नहीं करता. ( सिस्टम की क्रूरता और बेपरवाही पर गंभीर सवाल उठाती है (Rajendra Singh Thathola Hockey Player Dies in Nainital)

कल नैनीताल में दिल का दौरा पड़ने से जब उनका आकस्मिक निधन हुआ तो वे कुल 52 साल के थे. बीस साल पहले यानी वर्ष 1999 में टीम के साथ इलाहाबाद से रामपुर जाते हुए वे एक ट्रेन दुर्घटना के शिकार हो गए और पैर कट जाने के कारण चलने-फिरने से लाचार हो गये. (Rajendra Singh Thathola Hockey Player Dies in Nainital)

नैनीताल का हॉकी के साथ पुराना सम्बन्ध रहा है. यहाँ हर साल खेला जाने वाला ट्रेड्स कप भारत का सबसे पुराना हॉकी टूर्नामेंट है. इसी शहर ने देश को सैयद अली और राजेन्द्र सिंह नेगी जैसे ओलिम्पियन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं. यहाँ की जनता के बीच भी यह बहुत लोकप्रिय खेल है. इसी लोकप्रियता का परिणाम रहा होगा जब युवा राजेन्द्र सिंह ठठोला ने हॉकी स्टिक उठाई होगी.

एक टूर्नामेंट में पुरस्कार ग्रहण करते हुए राजेन्द्र सिंह ठठोला

पैर कट जाने के बाद उनका खेलना बंद हो गया लेकिन हॉकी से उनका लगाव ज़रा भी कम नहीं हुआ. नैनीताल के फ्लैट्स पर कोई हॉकी मैच चल रहा हो और वे उसे देखने वहां न पहुंचे हों, ऐसा हो नहीं सकता था.

उस भीषण दुर्घटना के बाद सरकारों से उम्मीद की जाती थी कि एक प्रतिभावान खिलाड़ी की संकट के समय हर संभव मदद करती लेकिन उनके जानने वालों का कहना है कि ऐसी किसी भी तरह की मदद कभी नहीं मिली.

स्थानीय खेल प्रेमियों के प्यार और सहयोग से अपना जीवन जीने वाले इस खिलाड़ी ने विवाह नहीं किया. तमाम टूर्नामेंट्स में अपने नाम अनेक मेडल्स कर चुके इस खिलाड़ी के यूं चुपचाप चले जाने की खबर हमारे सिस्टम की क्रूरता और बेपरवाही पर गंभीर सवाल उठाती है.

छः भाई-बहनों के परिवार में तीसरे नंबर के राजेन्द्र सिंह ठठोला की माताजी का भी हाल ही में निधन हुआ था. अब उनके जाने से नैनीताल के खेलप्रेमी स्तब्ध रह गए हैं. ( Rajendra Singh Thathola Hockey Player Dies in Nainital )

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इसे भी पढ़ें: नैनीताल में एक फोटोग्राफर होते थे बलबीर सिंह उर्फ़ गाड़ी वाले सरदारजी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago