Featured

समस्याओं के घाट पर पाँच साल से तौलिया लपेटे खड़े हैं आप और हम

जिसके हम मामा हैं

– शरद जोशी

एक सज्जन बनारस पहुँचे स्टेशन पर उतरे ही थे कि एक लड़का दौड़ता आया

‘मामाजी! मामाजी!’ – लड़के ने लपक कर चरण छूए

वे पहचाने नहीं बोले – ‘तुम कौन?’

‘मैं मुन्ना आप पहचाने नहीं मुझे?’

‘मुन्ना?’ वे सोचने लगे

‘हाँ, मुन्ना भूल गए आप मामाजी! खैर, कोई बात नहीं, इतने साल भी तो हो गए’

‘तुम यहाँ कैसे?’

‘मैं आजकल यहीं हूँ’

‘अच्छा’

‘हाँ’

मामाजी अपने भांजे के साथ बनारस घूमने लगे चलो, कोई साथ तो मिला कभी इस मंदिर, कभी उस मंदिर.

फिर पहुँचे गंगाघाट सोचा, नहा लें.

‘मुन्ना, नहा लें?’

‘जरूर नहाइए मामाजी! बनारस आए हैं और नहाएँगे नहीं, यह कैसे हो सकता है?’

मामाजी ने गंगा में डुबकी लगाई – हर-हर गंगे.

बाहर निकले तो सामान गायब, कपड़े गायब! लड़का… मुन्ना भी गायब!

‘मुन्ना… ए मुन्ना!’

मगर मुन्ना वहाँ हो तो मिले वे तौलिया लपेट कर खड़े हैं.

‘क्यों भाई साहब, आपने मुन्ना को देखा है?’

‘कौन मुन्ना?’

‘वही जिसके हम मामा हैं’

‘मैं समझा नहीं’

‘अरे, हम जिसके मामा हैं वो मुन्ना’

वे तौलिया लपेटे यहाँ से वहाँ दौड़ते रहे मुन्ना नहीं मिला.

भारतीय नागरिक और भारतीय वोटर के नाते हमारी यही स्थिति है मित्रो! चुनाव के मौसम में कोई आता है और हमारे चरणों में गिर जाता है मुझे नहीं पहचाना मैं चुनाव का उम्मीदवार होनेवाला एम.पी. मुझे नहीं पहचाना? आप प्रजातंत्र की गंगा में डुबकी लगाते हैं बाहर निकलने पर आप देखते हैं कि वह शख्स जो कल आपके चरण छूता था, आपका वोट लेकर गायब हो गया वोटों की पूरी पेटी लेकर भाग गया.

समस्याओं के घाट पर हम तौलिया लपेटे खड़े हैं सबसे पूछ रहे हैं – क्यों साहब, वह कहीं आपको नजर आया? अरे वही, जिसके हम वोटर हैं वही, जिसके हम मामा हैं.

पाँच साल इसी तरह तौलिया लपेटे, घाट पर खड़े बीत जाते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago