Featured

पिघलता हिमालय की संपादक कमला देवी का निधन

पिघलता हिमालय समाचार पत्र की संपादक श्रीमती कमला देवी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया.

कमला देवी का जन्म 16 नवम्बर 1951 को इन्द्रा देवी व ज्वालाप्रसाद पाण्डे के घर रानीखेत में हुआ. आपने इण्टर तक की शिक्षा रानीखेत से प्राप्त करने के बाद एमबी कालेज, हल्द्वानी से हिन्दी में स्नातकोत्तर किया. 1971 में इनका विवाह आनन्द बल्लभ उप्रेती के साथ हुआ. सरकारी नौकरी करने के बजाय इन्होंने पति के छापाखाने ‘शक्ति प्रेस’ में सहयोग देना शुरू किया. वह दौर जब अखबार ट्रेडिल प्रेस में छपा करते थे. उसके फर्मों में अक्षर पिरोकर पाठ्य बनाने, प्रूफ रीडिंग से लेकर मशीन में कागज उठाने, अखबार मोड़ने तक का कार्य हाथों से ही किया जाता था. उन्होंने इस तरह के सभी कार्य सहज ही किये.

उन्होंने संघर्षशील परिवार की कठिन जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए हुए लेखन-पत्रकारिता के दायित्व को भी बखूबी निभाया. इसके अलावा आप सामाजिक, राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहीं. उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में आन्दोलनकारी रहीं. राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने के बावजूद मुख्यधारा की राजनीति आपको कभी रास नहीं आयी.

2013 को अचानक पति आनन्द बल्लभ उप्रेती के निधन के बाद भी आपने पत्रकारिता के उनके मिशन को जारी रखा. पिघलता हिमालय के सम्पादक के रूप में वह अब तक सक्रिय पत्रकारिता कर रही थीं. कमला देवी हल्द्वानी की पत्रकारिता में एक युग की प्रतिनिधि थीं. उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago