उत्तराखंड की आराध्य देवी नंदा देवी का अल्मोड़ा का नंदा देवी मेला लोगों को एक सूत्र में पिरोता है इस साल के नंदा देवी मेले के अन्तिम दिन कल शाम 27 सितंबर 2023 को अल्मोड़ा में नंदा देवी का डोला निकाला गया जिसमें अल्मोड़ा और आसपास के गांवों और कस्बों से जनसैलाब उमड़ पड़ा.
(Nanda Devi Almora Photos 2023)
इस डोले के दर्शन के लिए लोग अल्मोड़ा की पुरानी बाजार में इंतजार करते हैं और उनमें से कई लोग तो पिछले कई सालों से हर साल इस दिन और डोले का इंतजार करते हैं और नंदा-सुनंदा देवियों की इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होते हैं.
नंदा-सुनंदा मां के डोले के पास आते ही ये लोग फूल और अक्षत डोले पर चढ़ाते हैं, बाज़ार में महिलाऐं अपने घरों से निकल कर डोले की आरती भी करती हैं.
(Nanda Devi Almora Photos 2023)
नंदा देवी मंदिर लाला बाज़ार से शुरू होकर डोला ड्योडी पोखर के बाद चौक बाज़ार, कचहरी बाज़ार, खजांची मोहल्ला, गंगोला मोहल्ला, थाना बाज़ार, पलटन बाजार और फिर अल्मोड़ा कैंट स्थित नौले तक जाता है जहां नंदा सुनंदा देवियों की मूर्तियों को विसर्जित किया जाता है.
(Nanda Devi Almora Photos 2023)
देखिए अबके बरस अल्मोड़ा के नंदा देवी के डोले की तस्वीरें. सभी तस्वीरें काफल ट्री अनन्य साथी जयमित्र सिंह बिष्ट ने ली हैं –
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/1-7-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/2-5-1024x683.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/3-5-1024x764.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/4-5-1024x740.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/5-5-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/6-5-749x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/7-6-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/8-6-1024x683.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/9-6-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/10-6-1024x751.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/11-4-649x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/12-3-625x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/13-6-727x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/14-6-662x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/15-6-1024x836.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/16-6-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/17-6-1024x683.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/18-6-683x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/19-2-645x1024.jpg)
![](https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2023/09/20-1024x746.jpg)
जयमित्र सिंह बिष्ट
![](https://cdn.shortpixel.ai/client/q_lossless,ret_img,w_119/https://cdn.shortpixel.ai/client/q_lossless,ret_img,w_119/https://kafaltree.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190903-WA0032-119x150.jpg)
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.
इसे भी पढ़ें: अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में सांस्कृतिक परिधानों में बच्चे : फोटो निबंध
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें