हैडलाइन्स

अल्मोड़े में पीपीई किट पहनकर लिये दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे

देश में भर में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते आए दिन लोगों को अलग-अलग किस्म की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना काल के इस लम्बे समय में अब लोगों को इन चुनौतियों का सामना कर काम निकाल लेने की आदत भी पढ़ने लगी है.
(Marriage during Covid in Almora)

हालिया मामला अल्मोड़ा की हवालबाग तहसील का है. लाट गांव में बीकानेर से लड़के वाले शादी के लिये पहुंचे जब दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पाजेटिव आ गयी. दोनों पक्षों द्वारा बारात की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी थी तब मामला एस.डी.एम सीमा विश्वकर्मा के सामने आया.

एसडीएम द्वारा पीपीई किट पहनकर शादी की अनुमति दी गयी. इसके बाद सारा विवाह कार्यक्रम पीपीई किट पहना कर किया गया. दुल्हन के माता-पिता और भाई ने भी पीपीई किट में शादी के समस्त अनुष्ठान संपन्न कराए. दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट में ही एक-दूसरे को माला पहनाकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये
(Marriage during Covid in Almora)

सोशियल डिस्टेंसिंग और पीपीई किट में विवाह को संपन्न कराकर लड़के पक्ष वाले बिना दूल्हन को साथ लिये ही वापस लौट गये. दुल्हन को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

सोशियल मिडिया में इस विवाह की तस्वीरों को न केवल शेयर किया जा रहा है बल्कि एसडीएम के फैसले को भी खूब सराहा जा रहा. लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि स्थिति को देखते हुये एसडीएम का यह फैसला बेहद सही है.

एसडीएम द्वारा बताया गया कि प्रशासन की ओर से पीपीई किट भी उपलब्ध कराए गए थे. कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने का भरोसा देने पर ही इस विवाह की अनुमति दी गई थी.

विवाह की कुछ तस्वीरें देखिये:  

काफल ट्री डेस्क
(Marriage during Covid in Almora)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago