Featured

लखु उडियार के भित्तिचित्र

लखु उडियार उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर से 13 किमी. दूर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में स्थित है. लखुउडियार का हिन्दी में अर्थ हैं ‘लाखों गुफायें’ अर्थात इस जगह के पास कई अन्य गुफायें भी हैं. लखुउडियार इसमें बने भित्तिचित्रों के लिये काफी लोकप्रिय है. जिस पहाड़ी में ये शैल चित्र बने है उसके नीचे सुयाल नदी बहती है. लखु उडियार में कई भित्तिचित्र बने हैं जिनमें से कुछ नृतकों के हैं तो कुछ पानी में मछली पकड़ रहे शिकारियों के हैं. इसमें कई स्थानों में मानव आकृतियों के साथ-साथ जानवरों की आकृतियाँ भी उकेरी गयी हैं.

ये प्राचीन भित्तिचित्र उत्तराखंड के इतिहास का एक अहम अध्याय हैं पर आज इन भित्तिचित्रों की अवस्था बेहद दयनीय हो गयी है. सही रख-रखाव न मिलने के कारण ये चित्र गायब होते जा रहे हैं और इसके अंदर जाना बेहद आसान है इसलिये लोग यहाँ जाते हैं और दीवारों में चित्रों को हानि भी पहुँचा रहे हैं. यदि समय रहते इन चित्रों का उचित रख-रखाव नहीं किया गया तो आने वाले समय में ये भित्तिचित्र समाप्त हो जायेंगे. लखु उडियार की कुछ हालिया तस्वीरें.

 

विनीता यशस्वी

विनीता यशस्वी नैनीताल  में रहती हैं.  यात्रा और  फोटोग्राफी की शौकीन विनीता यशस्वी पिछले एक दशक से नैनीताल समाचार से जुड़ी हैं.

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

16 hours ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

5 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

5 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago