समाज

पहाड़ की ठठ्वाणी और चौलाई के लड्डू को संयुक्त राष्ट्र ने एफएओ की माउंटेन रेसिपी बुक में शामिल किया

ठठ्वाणी और चौलाई के लड्डू का स्वाद तो उत्तराखंड के लोग खूब जानते हैं लेकिन अब इसे पूरा विश्व जानेगा. पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व कृषि संगठन और माउंटेन पार्टनरशिप द्वारा एक रेसिपी बुक प्रकाशित की गयी. जिसमें दुनिया भर के पर्वतीय इलाकों के पारंपरिक व पौष्टिïक 30 व्यंजनों की रेसेपी प्रकाशित की गयी है. जिसमें ठठ्वाणी और चौलाई के लड्डू को भी स्थान दिया गया है.
(Kumaoni Dishes United Nation Mountain Recipes)

अन्तराष्ट्रीय माउंटेन दिवस 2019 को फूड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन और माउंटेन पार्टनरशिप द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित कर दुनिया के सभी देशों के पर्वतीय इलाकों के पारंपरिक व पौष्टिक व्यंजन की रेसेपी मंगाई गयी थी. दुनिया के 27 देशों से 70 प्रविष्टियां आई जिसमें 30 का प्रकाशन पिछले सप्ताह माउन्टेन रेसेपी नाम से किया गया था.

डॉ. प्रदीप मेहता

नैनीताल के हिमालयी अनुसंधान और विकास संस्थान चिनार के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मेहता ने उत्तराखंड ठठ्वाणी की रेसेपी और अल्मोड़ा के चौखुटिया मासी क्षेत्र स्थित इन हेयर संस्था के चिन्मय शाह ने चौलाई के लड्डू की रेसेपी को इस पुस्तक में प्रकाशित किया गया है.
(Kumaoni Dishes United Nation Mountain Recipes)

चिन्मय शाह

माउन्टेन रेसेपी : कुक्स इन हाई प्लेसेस नाम से प्रकाशित इस रिपोर्ट में दुनिया भर के पर्वतीय क्षेत्रों में बनने वाले तीस पारम्परिक और पौष्टिक व्यंजनों को शामिल किया गया है. इसमें व्यंजन की 76 पेजों की इस बुक में प्रत्येक व्यंजन की रेसेपी के साथ उसके पौष्टिक तत्व के साथ स्थान और रेसेपी भेजने वाले का नाम लिखा गया है.

बुक में ठठ्वाणी को मेन कोर्स और चौलाई को डिजर्ट में शामिल किया गया है. बुक में ठठ्वाणी और चौलाई के लड्डू की रेसेपी आप नीचे दिए चित्र में देख सकते हैं :

ठठ्वाणी की रेसेपी
चौलाई के लड्डू की रेसेपी

–काफल ट्री डेस्क

इसे भी पढ़ें :
कुमाऊं के रस-भात उर्फ ठठ्वाणी-भात के आगे क्या बिसात है देवलोक के अमृत की

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago