नहीं रहे यूएनओ के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का निधन हो गया है. वे 80 वर्ष के थे. 80 वर्षीय अन्नान की इलाज स्विटजरलैंड के एक अस्पताल में चल रहा था. कोफी अन्नान फाउंडेशन ने जारी बयान में कहा – “बड़े दुख के साथ अन्नान परिवार और कोफ़ी अन्नान फाउंडेशन यह घोषणा करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरूस्कार विजेता कोफ़ी अन्नान का एक लंबी बीमारी के बाद शनिवार 18 अगस्त को निधन हो गया.”

उनकान पूरा नाम कोफ़ी अट्टा अन्नान था. घाना की भाषा अकान में अट्टा का अर्थ जुड़वा से है. वर्ष 1976 से 2006 तक कोफ़ी अन्नान लगातार संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रहे. वे संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे.

उन्होंने ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद पर दो बार कार्यकाल पूरा किया. वर्ष 1997 से 2006 तक वे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद पर रहे. उनके कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद निरोधक रणनीति बनाई. दुनिया में टीबी, मलेरिया और एड्स से निपटने के लिये वैश्विक फंड बनाने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी. 2001 में कोफ़ी अन्नान को यूएन के साथ नोबल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया.

मूल रूप से घाना के निवासी कोफ़ी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 को घाना के कुमासी नामक शहर में हुआ. सेंटपाल मिन्नेसोटा में मैकैलेस्टर कालेज से अर्थशास्त्र में स्नातक के बाद उन्होंने जेनेवा से अन्तराष्ट्रीय मामलों में स्नातक किया.

विभिन्न संगठनों के बीच सामंजस्य बढ़ाने हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना 1997 में उन्हीं के कार्यकाल में ही हुई. कोफ़ी अन्नान के कार्यकाल में ही वर्ष 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने सहस्त्र शताब्दी विकास लक्ष्य को अपनाया गया. सहस्त्र शताब्दी विकास लक्ष्य के तहत ही विश्व में गरीबी को आधा करने का संकल्प लिया गया था.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 weeks ago