इदरीस एल्बा हो सकते हैं पहले काले जेम्स बॉन्ड

हॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज मानी जाने वाली जेम्स बॉन्ड फिल्मों की अगली कड़ी के रूप में बन रही फिल्म का नाम है ‘बॉन्ड 25’. इस फिल्म में भी डेनियल क्रेग ही जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले हैं. अनुमान है कि फिल्म 2019 के अक्टूबर महीने में रिलीज़ होगी. माना जा रहा है कि इस फिल्म के बाद डेनियल क्रेग के बदले कोई दूसरा कलाकार इस रोल को करेगा.

कुछ साल पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज के प्रोड्यूसर्स में से एक ने इच्छा व्यक्त की थी कि अगला जेम्स बॉन्ड अफ्रीकी मूल का कोई अभिनेता होना चाहिए. इस समाचार के छपने के कुछ समय के बाद हॉलीवुड के एक स्थापित कलाकार इदरीस एल्बा ने जेम्स बॉन्ड की सिग्नेचर शैली में ट्वीट किया – “माई नेम इज एल्बा, इदरीस एल्बा.” बस उसके बाद अफवाहों और कयासों का सिलसिला चल निकला है कि दुनिया को जेम्स बॉन्ड के रूप में अफ्रीकी मूल का यही कलाकार देखने को मिलेगा.

न सिर्फ कद-काठी और शारीरिक फिटनेस के हिसाब से बल्कि आयु के हिसाब से भी इदरीस एल्बा इस रोल के लिए निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद माने जा रहे हैं. मिसाल के लिए रोजर मूर ने जब जेम्स बॉन्ड फिल्म साइन की थी उनकी उम्र 45 साल थी. एल्बा भी उतनी ही आयु के हैं.

6 सितम्बर 1972 को जन्मे ब्रिटिश अभिनेता, निर्माता, संगीतकार और डीजे इदरीस एल्बा का पूरा नाम इद्रीस्सा आकूना एल्बा है. एल्बा ने नेल्सन मंडेला की ज़िन्दगी पर बनी बायोपिक ‘मंडेला- लॉन्ग वाक टू फ्रीडम’ में मुख्य भूमिका अदा की थी. उनका एक और महत्वपूर्ण रोल था एचबीओ की सीरीज ‘स्ट्रिंगर बैल’ में ड्रग ट्रैफिकर का. वे हॉलीवुड के ए-क्लास अभिनेताओं में गिने जाते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

5 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago