Featured

रानीखेत में भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्याभ्यास

16 सितंबर से पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसर्जेंसी एवं काउंटर आतंकवाद के तहत भारत और अमेरिका के बीच यह 14वां संयुक्त सैन्याभ्यास है. यह सैन्याभ्यास उत्तराखंड, रानीखेत के चौबटिया में होगा.  रानीखेत के चौबटिया में होने वाला यह तीसरा सैन्याभ्यास होगा.

आतंकवाद के खात्मे तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय व अमेरिकी फौज जंग के मैदान में फिर साथ नजर आएंगी. लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में भारतीय व अमेरिकी सेना के करीब 400-400 जांबाज हिस्सा लेंगे.

इस योजनाबद्ध सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की सैन्य टुकडिय़ां एक-दूसरे की संगठनात्मक, हथियारों व सैन्य उपकरणों से रूबरू होंगे और परस्पर रणनीतिक, तकनीकि, कार्रवाई एवं ऑपरेशन से जुड़े अनुभव भी साझा करेंगे.  29 सितंबर को युद्धाभ्यास के समापन पर दोनों देशों की सैन्य टुकडिय़ां आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन करेंगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 week ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 weeks ago