Featured

पूर्व मुख्यमंत्री टॉर्च और मोमबत्ती की मदद से खोजने निकले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण

उत्तराखंड से जुड़ी खबरें देखें

भले ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा सदस्य न हों लेकिन कल से गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र के दौरान वह गैरसैण में मौजूद रहेंगे. जहां विधानसभा में अन्य सदस्य क़ागज और पेन के साथ शिरकत करेंगे वहीं हरीश रावत मोमबत्ती और टॉर्च के साथ गैरसैण में मौजूद रहेंगे.
(Harish Rawat in Gairsain)

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से एक वीडियो जारी कर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया है कि कां छः हो माननीय मुख्यमंत्री ज्यूं ग्रीष्मकालीन राजधानी? कां छ: जरा हमकूं लै बताओ… को गौं, को तोक व को गौं जमीन में ग्रीष्मकालीन छ:?

हरीश रावत कल गैरसैण में मौजूद रहेंगे और अपना लोकप्रिय मौन उपवास रखेंगे. इस बार उपवास की अवधि पूरे डेढ़ घंटे है. गैरसैण में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के पास 11:30 से 01:00 बजे से हरीश रावत टॉर्च और मोमबत्ती की मदद से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण की ख़ोज करेंगे.
(Harish Rawat in Gairsain)

हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा भाजपा का दावा है कि उन्होंने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्वीकृत की है और बना दी है. इसीलिये जगह-जगह ग्रीष्मकालीन राजधानी के बोर्ड लगे हैं. मैं वहां धात लगाकर मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कहां पर है? किस गांव में है? किस स्थान और तोक में है और प्रतीकात्मक रूप से टॉर्च व मोमबत्ती जलाकर हम उस स्थान को खोजेंगे.   

कल से तीन दिन तक उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैण में हो रहा है. 21 अगस्त से 23 अगस्त तक इस वर्ष कर मानसून सत्र चलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य विधानसभा सदस्य और कैबिनेट मंत्री भी गैरसैण पहुंच गये हैं.
(Harish Rawat in Gairsain)

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

2 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

2 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 weeks ago