फोटो www.livehindustan.com से साभार
कल हल्द्वानी में दिनदहाड़े नगर के व्यस्ततम चौराहों में से एक सिंधी चौराहे पर हुए हैबतनाक हत्याकांड के बाद आज मृतक प्रोपर्टी डीलर भुप्पी पाण्डे के परिजनों ने मृतक का शव कोतवाली में रख कर पुलिस के विरोध में लम्बे समय तक नारेबाजी की. Haldwani Kotwal Recommended for Suspension Daylight Murder Case
इस विरोध का फौरी अंजाम यह हुआ कि नैनीताल के पुलिस कप्तान सुनील कुमार मीणा को अंततः कोतवाल विक्रम राठौर को लाइन हाजिर करना पड़ा. साथ ही उनके निलंबन की सिफारिश भी शासन को भेज दी गयी है.
ज्ञातव्य है कि रविवार को भूपेंद्र चंद्र पांडेय उर्फ भुप्पी (50) की सौरभ और गौरव गुप्ता बंधुओं ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
हत्या के आरोपी दोनों भाइयों की फेसबुक प्रोफाइल शिवसेना से उनके गहरे जुड़ाव की पुष्टि कर रहे हैं. अलबत्ता शिवसेना के प्रवक्ताओं ने कहा है कि दोनों का उनकी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. इसके अलावा दोनों की फेसबुक प्रोफाइल बताती है कि दोनों के नगर के अनेक गण्यमान्य लोगों से मधुर अथवा दोस्ताना सम्बन्ध थे. दोनों की फेसबुक मित्र सूची में अनेक राजनेता, अफसरान (जिनमें कई पुलिस अफसर शामिल हैं) और अनेक व्यवसायी देखे जा सकते हैं. Haldwani Kotwal Recommended for Suspension Daylight Murder Case
हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर शिवसेना नेता ने दिनदहाड़े व्यापारी को छः गोली मारी
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…