हैडलाइन्स

द्रौपदी द्वारा सबसे पहले गोल-गप्पे बनाने का सच

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

महाभारत के अनुसार अज्ञातवास के समय जब पांडवों का विवाह द्रौपदी से हुआ तब पहली बार उसके द्वारा गोल-गप्पे (पानी-पूरी) बनाये गये. द्रौपदी द्वारा पांडवों को कराया गया पहला भोजन गोल-गप्पा है. हुआ कुछ यूं कि द्रौपदी को पांडवों के साथ घर आने के बाद परम्परा अनुसार कुछ न कुछ बनाना था. पांडवों की माता कुंती जानती थी कि उन्होंने अभी अज्ञातवास में लम्बा रहना है सो अनाज को हिसाब से खर्चा जाना है.
(Golgappa Mahabharat Draupdi History)

इस परम्परा को निभाने के साथ कुंती ने द्रौपदी की बुद्धिमत्ता की परीक्षा लेनी चाही और उसे थोड़ा गुथा हुआ आटा पकड़ाकर पांडवों के लिये भोज तैयार करने को कहा. द्रौपदी ने अपनी बुद्धिमत्ता दिखाते हुये रसोई में पड़े पिछले दिन के मसाला आलू और आटे का इस्तेमाल कर गोल-गप्पे इजात किये.

पांडव और माता कुंती, द्रौपदी के गोल-गप्पे खाकर इतने तृप्त हुये कि उन्होंने गोल-गप्पे को अमर होने का आशीर्वचन दिया. तभी देश के हर कोने में आज गोल-गप्पों का अलग-अलग नामों से प्रताप है. गोल गप्पे की एक स्टैंडर्ड प्लेट में पांच गोल-गप्पे होने का मुख्य कारण भी यही बताया जाता है. 
(Golgappa Mahabharat Draupdi History)

इंटरनेट में वायरल कहानी

साल 2013 में कोरा में यह बात मजाक के तौर पर जगन्नाथ अभिनव द्वारा लिखी गयी थी. टीवी चैनल से लेकर अपने ब्लॉग ने महाभारत और गोल-गप्पे के रिश्ते को पौराणिक मुहर दे दी है. मतलब आदमी ने इससे आगे पढ़ा भी नहीं क्योंकि जगन्नाथ अभिनव ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है :

इसी कारण से पानी पूरी खाती हर भारतीय लड़की गुप्त रूप से मन में अच्छे पति की कामना रखती है और वह पानी पूरी वाले के पास उसे घूरने वाले पाँचों आदमियों को दिखाना चाहती है कि वह एक अच्छी पत्नी बनने से कई अधिक सक्षम है.

वैसे मजे की बात यह है कि इस देश में आलू पुर्तगाली अपने साथ 17वीं सदी के शुरुआत में लेकर आये थे. इस बात से यह सीधा समझा जा सकता है कि द्रौपदी और गोल-गप्पे का कोई संबंध नहीं है.  
(Golgappa Mahabharat Draupdi History)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago