हैडलाइन्स

अन्धविश्वासी कहे जाने वाले पहाड़ियों की असल विरासत हमेशा से छूटी रही है

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

पश्चिम के अनेक लेखकों ने कुमाऊं में रहने वाले लोगों के लिये जिस एक शब्द का खूब प्रयोग किया है वह है – अन्धविश्वासी. हाड़तोड़ मेहनत कर गुजरबसर कर जीने वाले पहाड़ियों के विषय में इस बात को खूब लिखा गया है कि वह अन्धविश्वासी होते हैं. पश्चिमी लेखकों द्वारा पहाड़ियों को अन्धविश्वासी कहने का आधार उनकी परम्पराएँ थी. पश्चिम से आये लेखकों ने कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परम्पराओं के आधार पर उन्हें अन्धविश्वासी घोषित किया.
(Environment and Festivals of Himalaya)

अपनी बात की पुष्टि के लिये लेखकों ने इस क्षेत्र में होने वाली नरबलि जैसी घटनाओं का उदाहरण दिया. हर रोग या समस्या का निदान पूजा-पाठ में खोजने वाली घटनाओं से लेकर अनेक मान्यताओं का उदाहरण देकर यह बात एक तथ्य के रूप में स्थापित कर दी गयी कि कुमाऊं क्षेत्र में रहने वाले लोग अन्धविश्वासी होते हैं. अंधविश्वास कुमाऊं के समाज का एक पक्ष था लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की अन्य परम्पराओं का क्या? मसलन पूरे कुमाऊं में ईश्वर को चढ़ाये जाने वाले मंदिर, फुलदेई और हरेला जैसे लोकपर्व.

आज के समय में शायद ही विश्व की ऐसी कोई भी सरकार हो जिसके राजनितिक एजेंडे में पर्यावरण शामिल है. वैश्विक स्तर पर ही देखा जाये तो कहीं सत्तर के दशक से पर्यावरण जैसे मुद्दे उभरते दिखते हैं. ऐसे में कुमाऊं और गढ़वाल के पहाड़ में रहने वाले कुछ ऐसे कथित अंधविश्वासी लोग भी हैं जिनके समाज का एक जरुरी हिस्सा पर्यावरण है. उदारहण के तौर पर हरेला को ही लीजिए.
(Environment and Festivals of Himalaya)

एक तरफ प्रोग्रेसिव कही जाने वाले देश हैं जिन्होंने सस्टेनेबल डेवलपमेंट को परिभाषित करने के लिये होने वाली चर्चाओं पर करोड़ों रूपये खर्च किये हैं दूसरी ओर एक समाज है जो सदियों से पर्यावरण के साथ जीता आ रहा है. हिमालयी क्षेत्र की रुढ़िवादी परम्पराओं पर तो खूब बातें लिखी गयी हैं लेकिन इस क्षेत्र की असल विरासत हमेशा से छूटी ही रही है.  
(Environment and Festivals of Himalaya)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • आपकी बात से पूर्णतः सहमत हैं। अक्सर एक ही पहलू को लोग देखना चाहते हैं। दूसरे पहलू पर भी नजर डालें तो कुछ बात हो। फिर जहाँ तक अंधविश्वास की बात है तो पश्चिम में अंधविश्वास की कमी नहीं है। उनके अपने अंधविश्वास हैं। ऐसे में एक समाज को चिन्हित करने का कोई औचित्य नहीं है।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago