हैडलाइन्स

कर्नल कोठियाल होंगे आप पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुये उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल को ‘आप’ का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर उत्तराखंड की सियासत में गर्मी ला दी है.
(Colonel Ajay Kothiyal AAP CM Face)

अरविन्द केजरीवाल ने देहरादून आकर घोषणा करते हुये कहा कि भोले के फौजी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के चुनावों में जायेगी. कर्नल कोठियाल के आम आदमी पार्टी से जुड़ने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि आप उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी. पिछले दिनों कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आप नेताओं का दल पूरे उत्तराखंड कि यात्रा पर था जिसके बाद से ही इस बात पर मुहर लगनी तय थी.

आम आदमी पार्टी की यह घोषणा 20 वर्षों से कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता की कुर्सी पर कितनी सेंध लगाने में सफ़ल होगी यह समय ही बतायेगा. बहरहाल कर्नल अजय कोठियाल को चेहरा बनाकर आप पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के सामने एक मजबूत चुनौती तो पेश कर ही दी है.
(Colonel Ajay Kothiyal AAP CM Face)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

6 hours ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

5 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago