Default

पहली बारिश में अल्मोड़ा का प्रतीक बोगनविलिया ध्वस्त

हर मौसम इस पहाड़ी राज्य के लिए अलग तरह की बुरी खबरें लेकर आता है. मानसून की पहली बारिश ने पहाड़ी कस्बे अल्मोड़ा का प्रतीक बन चुके बोगनविलिया के पेड़ को ध्वस्त कर दिया. (Almora Mll Road Bougainvillea Fall Down)

अल्मोड़ा की माल रोड के पंत पार्क में देवदार और बोगनविलिया के पेड़ की इस गजब जुगलबंदी में पहचान पाना मुश्किल था कि कौन किसमें समाया हुआ है. अल्मोड़ा के दो पेड़ों का खूबसूरत मोहब्बतनामा

ये पेड़ हर राहगीर के कदमों में बेड़ियां डालकर उसे अपने मोहपाश में बांध लेता था. इस जुगलबंदी पर हर किस्म का साहित्य लिखा गया. कई कहानियों, कविताओं, संस्मरणों, निबंधों का विषय रहे ये दरख़्त दुनिया के नक़्शे में अल्मोड़ा के हस्ताक्षर की तरह थे. अल्मोड़ा से परिचित हर इंसान इनकी तस्वीर की एक झलक भर से अपने दिल में इस कस्बे को धड़कता महसूस करता था.

इन पेड़ों के होने का मतलब अल्मोड़ा होना हुआ करता. देवदार और बोगनविलिया की यह जुगलबंदी अल्मोड़ा के साथ-साथ न जाने कितने और भावों का भी प्रतीक थी. अल्मोड़ा में रहने वाले हर इंसान का दिन में न जाने कितनी दफा इन पेड़ों से आपना-सामना होता था. हर मुलाकात के वक्त मन में उमड़ रहे भावों का इसकी मौजूदगी से जुड़ जाना स्वाभाविक था. बाहर से अल्मोड़ा आने वालों का स्वागत यह गर्मजोशी से किया करता था. इस पहली मुलाक़ात की छवि पूरे अल्मोड़ा प्रवास और उसके बाद भी ताउम्र बनी रहती थी.

इस मानसून की पहली बारिश इन पेड़ों पर जलजला बनकर टूटी और इन दो आशिक़ों के प्रेमियों के भारी दुःख और कष्ट का कारण बनी. सोशल मीडिया इस समाचार से अटा हुआ है. अल्मोड़ा और उसके आसपास जो भी इस खबर को सुन रहा है वही पंत पार्क की तरफ इस मार्मिक दृश्य की एक झलक देखने को दौड़ा चला आ रहा है. अल्मोड़ा की एक शाम

इन पेड़ों के चाहने वाले इसकी पुनर्स्थापना की संभावनाएं तलाशने में जुटे हुए हैं. (Almora Mll Road Bougainvillea Fall Down)           

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

3 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

3 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

3 weeks ago