Featured

उत्तराखंड का बच्चा जिसे दुनिया जूनियर बुमराह नाम से जान रही है

पिछले माह सोशियल मिडिया में एक वीडियो वायरल हुआ. 40 सेकेंड के इस वीडियो में एक छोटा बच्चा गेंदबाजी कर रहा था. जसप्रीत बुमराह के एक्शन में की गयी उसकी घातक यार्कर गेंद स्टम्प तोड़ देती है. 40 सेकेंड के इस वीडियो को देश और दुनिया में करोड़ों लोगों ने देखा. आखिर में पता चला वीडियो उत्तराखंड के रहने वाले अक्षज त्रिपाठी का है.
(Akshaj Tripathi Junior Bumrah)

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में चोपड़ा गांव के रहने वाले अक्षज त्रिपाठी इसी दिसम्बर 7 साल के हुये हैं. वायरल वीडियो उनके पिता द्वारिका त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर डाला था. वहां से होता हुआ यह सभी सोशियल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया. वीडियो उन्ही के आंगन का है.

द्वारिका त्रिपाठी रक्षा अनुसंधान संस्थान देहरादून में वैज्ञानिक हैं. उन्होंने ही अपने बेटे को गेंदबाजी के गुर सिखाये. वीडियो वायरल होने के बाद अक्षज के अनेक साक्षात्कार हुये. जिनमें अक्षज बताते हैं कि उनके हालिया पंसदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं. जसपीत बुमराह और मोहम्मद सिराज उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं.

अक्षज की माता रेखा डंगवाल इंजीनियर हैं, फिलहाल त्रिपाठी परिवार देहरादून में रहता है. देहरादून के ही शिक्षांकुर स्कूल में अक्षज पढ़ता है. अक्षज के माता पिता उनका पूरा सहयोग करते हैं. उनके पिता हर दिन एक घंटे अक्षज की गेंदबाजी में मदद करते हैं.    

अक्षज के पिता स्वयं क्रिकेट में रुचि रखते हैं. वह ख़ुद भी तेज गेंदबाजी करते हैं. अपने एक साक्षात्कार में वह कहते हैं कि मुझे मेरे गांव में चौपड़ा एक्सप्रेस नाम से जाना जाता था.
(Akshaj Tripathi Junior Bumrah)

विभिन्न सोशियल मिडिया प्लेटफोर्म पर अक्षज का वीडियो देखिये:       

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago