हैडलाइन्स

उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे 28 पर्वतारोही, 2 की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज हिमस्खलन हुआ है. इस एवलांच में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के दो प्रशिक्षकों के हताहत होने की खबर है. एवलांच आने से 28 लोग फंस गए हैं. जिन्हें निकालने के लिए निम और एनडीआरएफ की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. आठ लोगों को निकाल लिया गया है,  21 लोगों के अब भी फंसे होने की खबर है. अभी तक कुल दो लोगों की मौत हो चुकी है. (Snow Storm in Uttarkash)

22 सितंबर से नेहरु पर्वतारोहण संस्थान द्वारा डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बेसिक और एडवांस पर्वतारोहन शिविर चलाया जा रहा था. बेसिक कोर्स के 97 ट्रेनी और 24 ट्रेनर और निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे. जबकि एडवांस कोर्स में 44 ट्रेनी और 9 ट्रेनरों समेत कुल 53 लोग शमिल थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा “उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान से दुखी हूं, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं.”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है.” (Snow Storm in Uttarkash)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago