हैडलाइन्स

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के शुरूआती रुझानों में निर्दलीय का दबदबा

उत्तराखंड के 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए हुए मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. हल्द्वानी नगर निगम की 60 पार्षद सीटों और 1 मेयर के लिए मतगणना चल रही है. एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 44 मतगणना स्थल बनाए गए हैं. जिनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दस हजार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के अलावा 15 कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात की गई है. हल्द्वानी में मतगणना एमबी इंटर कॉलेज में हो रही है तो देहरादून में मतगणना स्पोर्टस कालेज में.

अब तक आये नतीजों में निर्दलीय का दबदबा दिख रहा है. अभी तक सात निर्दलीय और बीजेपी के चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. एक सीट उक्रांद ने जीती है. अन्य कई सीटों पर भी निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

अब तक मेयर पद पर देहरादून में बीजेपी और हरिद्वार में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि कोटद्वार में मेयर पद पर कांग्रेस की हेमलता नेगी सबसे आगे चल रही हैं. चम्पावत जिले के चारों निकायों में भाजपा पीछे है.

– काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago