Featured

बेमौसम बारिश से चौखुटिया में भारी तबाही की तस्वीरें

उत्तराखण्ड में कुमाऊं मंडल के चौखुटिया में आज भारी बारिश के बाद मची तबाही ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी. गर्मियों में मौसम में हुई इस भीषण बारिश से चौखुटिया के प्रभावित क्षेत्र में गेंहू की खड़ी फसल बह गयी. ब्लॉक चाखुटिया या जिला अल्मोड़ा गांव चित्रेश्वर के आसपास भारी बारिश हुई है.
(Unseasonal Rains Cause Massive Destruction in Chaukhutiya)

स्थानीय किसान अरविन्द कांडपाल के अनुसार कुथाड़ गधेरे में अचानक आये उफान से सिरोडी, बगड़ी, भटकोट, गनाई, बाखली आदि गांवों के घरों और खेतों में पानी भर गया. इस गधेरे में साल भर लगातार पानी नहीं बहता. बरसात के मौसम में इसमें बहने वाला पानी रामगंगा नदी में जाकर मिल जाता है.

अब तक इस सैलाब में एक बाइक और एक कार के बहने की सूचना है. घरों में पानी घुसने से कई ग्रामीणों का घरेलू सामान खराब हो गया है. इसके कुछ पालतू पशु भी इस तबाही में मारे गए. हाल ही मैं फसल कटी होने की वजह से खेत खाली थे जिस वजह से फसल का नुकसान नहीं हुआ. इस भारी बारिश में हल्द्वानी-रानीखेत-गैरसैंण मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस महत्वपूर्ण मार्ग को ठीक करने के लिए प्रशासन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है.(Unseasonal Rains Cause Massive Destruction in Chaukhutiya)

गौरतलब है कि आज डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद यह तबाही हुई. पिछले चार-पांच दिनों से इस इलाके में लगातार थोड़ा बहुत बारिश हो रही थी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले इस क्षेत्र में इतनी बारिश और उससे मची तबाही नहीं देखी गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

तस्वीरों में इस आफत एक बाद की तस्वीरें देखिये :

      

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago