Featured

ताड़ीखेत की आबोहवा के मुरीद थे महात्मा गाँधी

ताड़ीखेत के नयनाभिराम प्राकृतिक सौन्दर्य और शीतल, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण से महात्मा गाँधी बहुत मोहित हुए. ताड़ीखेत की तारीफ में 11 जुलाई, 1929 को ‘यंग इण्डिया’ में एक लेख लिखा. लेख में उन्होंने लिखा कि ‘मुझे आश्चर्य है कि ऐसी स्वास्थ्यवर्धक पहाड़ियों के के होते हुए हमारे देश के लोग यूरोप में स्वास्थ्य लाभ के लिए क्यों जाते हैं?’

चीड, देवदार, बांज, बुरांश के घने जंगलों के बीच मनोरम पहाड़ी घाटी पर बसा है ताड़ीखेत, यह अल्मोड़ा जिले की रानीखेत तहसील का हिस्सा है. रानीखेत रामनगर रोड पर रानीखेत से ताड़ीखेत की दूरी 8 किमी है.  

ताड़ीखेत के एक तरफ रानीखेत की पहाड़ी चोटियाँ हैं तो दूसरी तरफ है कमललेख की पहाड़ी.

ताड़ीखेत की सबसे खूबसूरत जगह पर बनी है गाँधी कुटी. इसका निर्माण 1929 में ताड़ीखेत के प्रेम विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने महात्मा गाँधी के प्रवास पर उनके रहने के लिए किया था. इस गांधी कुटी में गांधी 3 दिन तक रहे थे.

गांधी कुटी के प्रांगण में डॉ. काटजू द्वारा लगाया गया बांज का पौधा अब विशाल वृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है.  

ताड़ीखेत से 3 किमी की दूरी पर है बिनसर महादेव. यहाँ देवदार के घने जंगलों के बीच बिनसर महादेव का मंदिर, एक भव्य आश्रम और विद्यालय भी है.

(उत्तराखण्ड ज्ञानकोष, प्रो. डी. डी. शर्मा के आधार पर )

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago