कॉलम

चक्की, बुढ़िया और बच्चे की कहानी

सुदूर पहाड़ी गाँव में पठाली से छाये लाल मिट्टी और गोबर से लीपे गए एक घर के कोने मे लगाई जान्द्री (चक्की) में झुरझुराती पूस की बर्फीली झुसमुसी भोर में उस घर की बूढ़ी दादी घुर्र-घुर्र गेहूं पीस रही थी.

उम्र की मारी जब पीसते-पीसते ऊँघने लगती तो घुर्र-घुर्र थमने लगती. घर की मुखिया अपने बिस्तर से सटा कर रखे टिमरू के लम्बे सोंटे से बूढ़ी पिस्वार की पीठ को कोंच देती. सोंटे की कोंच से बिलबिलाती पिस्वार हाथों को तेजी से घुमाने लगती – घुर्र-घुर्र.

मुखिया ने तरकीब निकाली. अगर पिस्वार बुढ़िया के गले में बैलों वाली घंटी बांध दूं तो जितनी देर ये पीसती रहेगी गले में बंधी घंटी टन्न-टन्न बजती रहेगी.

तो दूसरे दिन से झुसमुसी भोर जान्द्री की घुर्र-घुर्र के साथ घंटी की टन्न-टन्न भी गूंजने लगी.

एक दिन घंटी गायब. पूरे घर का ओना-कोना छान मारा. घंटी के तो जैसे पैर लग गए. घर में मची सरबरी में घर का चार-पांच बरस का बच्चा भी शामिल हो गया पर बच्चे को ये समझ नहीं आया कि पूरा घर ढूंढ क्या रहा है.

जब उसे पता चला कि घंटी की खोज हो रही है तो वह बोला – “अरे घंटी तो मैंने छिपाई है.”

लो भई घंटी हाजिर.

“अरे माँ ये घंटी मैंने तेरे लिए छिपाई है. बूढ़ी होकर जब तू पीसेगी तो यही घंटी मैं तेरे गले में बांधूंगा!”

-गीता गैरोला

देहरादून में रहनेवाली गीता गैरोला नामचीन्ह लेखिका और सामाजिक कार्यकर्त्री हैं. उनकी पुस्तक ‘मल्यों की डार’ बहुत चर्चित रही है. महिलाओं के अधिकारों और उनसे सम्बंधित अन्य मुद्दों पर उनकी कलम बेबाकी से चलती रही है. वे काफल ट्री के लिए नियमित लिखेंगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • भिन्न प्रकार से यह लोक कथा मालवा में भी है।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago