Featured

ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया

पिछले कुछ सालों से लक्ष्मण झूला मतलब ऋषिकेश और ऋषिकेश मतलब लक्ष्मण झूला हो चुका था. गंगा नदी पर बना यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है. लक्ष्मण झूला 11 अप्रैल 1930 को यह  पुल आम लोगों के लिए पहली बार खोला गया था.

शकुनि व फड़का नदी के संगम पर बना कपिलेश्वर महादेव मंदिर

ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लक्ष्मण झूला आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है.  मगर अब ऋषिकेश जाने वालों के लिये एक दुख़द ख़बर है अब लक्ष्मण झूला के लिये ऋषिकेश जाने वाले अब इसका लुत्फ़ नहीं उठा पायेंगे.

प्रशासन ने आम यात्रियों के लिये पुल पर आवाजाही को बंद कर दिया है. प्रशासन की ओर से यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिये लिया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश के अनुसार यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद किया गया है. विशेषज्ञों ने पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर’ हो गए हैं, या ‘गिरने’ की स्थिति में हैं.

रंगवाली पिछौड़ा : कुमाऊनी महिलाओं की पहचान

उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ सा दिखने लगा है.

पौराणिक मान्यता अनुसार यहां लक्ष्मण ने जूट की रस्सियों के सहारे गंगा नदी को पार किया था. फिलहाल लक्ष्मण झूला अस्थायी तौर पर बंद किया गया है.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

रोपणी के खेत से जीतू को हर ले गयी आंछरियां

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

2 days ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

5 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

6 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago