फोटो http://www.dailyexcelsior.com से साभार
चीनी पर्यटकों को रिझाने के लिए चीन के बीजिंग, वूहान और शंघाई की यात्रा पर गए देश के पर्यटन मंत्री ने दावा किया है कि मॉब लिंचिंग और बलात्कार जैसी घटनाओं के कारण भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में कोई ख़ास कमी नहीं आई है. ध्यान रहे कि चीन से बहुत कम पर्यटक भारत आते हैं.
मंत्री ने स्वीकार किया कि ऐसी घटनाओं से विदेशों में भारत की छवि खराब हुई है. उनका मानना था कि बीफ पर लगे प्रतिबन्ध से भी ऐसी कोई असुविधा नहीं हुई है क्योंकि भारत में उत्तर-पूर्वी राज्य और केरल जैसी अनेक जगहें हैं जहाँ यह आसानी से उपलब्ध है.
जब एक चीनी पत्रकार उनसे पूछा कि भारत की सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रही है, अल्फ़ोंस बोले: “सरकार इस मुद्दे पर ख़ास ध्यान देती है और इसके मद्देनज़र बहुत-सी कोशिशें की गई हैं.”
बाद में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में मीडिया “ग़लत और पूर्वाग्रह पूर्ण” खबरें छपता है जिससे निबटना ज़्यादा बड़ी चुनौती है.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…
इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…
बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…
बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…