JEE और NEET के छात्रों की मुफ्त होगी सरकारी कोचिंग

JEE और NEET के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों को 2019 से उच्च शिक्षा के लिए हाने वाली परीक्षाओं की कोचिंग के लिए किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. उच्च शिक्षा के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त सरकारी कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी. यह संभव हो पाएगा नैशनल टेस्टिंग एजेंसी की वजह से, जिसका गठन सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए किया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को मुफ्त आयोजित करवाएगी. अपनी इस योजना के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी अपने 2,697 परीक्षण अभ्यास केंद्रों को अगले वर्ष से शिक्षण केंद्रों में परिवर्तित कर देगी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ये प्रैक्टिस सेंटर 8 सितंबर से काम करना शुरू करेंगे. यह प्राइवेट कोचिंग सेंटरों के लिए बुरी खबर है, जो छात्रों से मोटी फीस लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाते हैं.

नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करने की योजना के तहत छात्रों को सिर्फ टेस्ट की प्रैक्टिस ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि यह पूरी तरह से टीचिंग सेंटर होगा. सबसे अच्छी बात यह होगी कि इस सेवा कि लिए छात्रों को कोई फीस नहीं देनी होगी. इस योजना से उन छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ होगा जो, आर्थिक परेशानियों के कारण प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स में दाखिला नहीं ले पाते. इस कदम से ग्रामीण और अर्ध-शहरी उम्मीदवारों को भी लाभ होगा. इन सरकारी सेंटर्स में मई 2019 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

सबसे पहले NTA उन उम्मीदवारों का मॉक टेस्ट लेगा जो आने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेन्स(JEE-Main) 2019 में हिस्सा लेने वाले हैं. अभी के लिए सिर्फ JEE Main के उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस साल NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन नहीं हो रही है, इसलिए इस साल इसका मॉक टेस्ट नहीं हो सकेगा. NTA जल्द ही मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट लॉन्च करने वाली है. JEE-Main के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करेंगी. एक सितंबर से शुरू वाले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

5 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

5 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

1 week ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

1 week ago