Featured

प्रकाश पन्त के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन पिथौरागढ़ में इन जगहों पर कर सकते हैं

आज दिनांक 8 मई को दिवंगत प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है. सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर नैनी-सैनी हवाई पट्टी पहुंचने की उम्मीद है.

प्रकाश पन्त के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन देहरादून में सुबह 8 से 9 के बीच जॉलीग्रांट हवाई अड्डे के पास एस.डी.आर.एफ भवन में किया जा सकता है. पिथौरागढ़ में अंतिम दर्शन देवसिंह मैदान, भाजपा जिला कार्यालय संपूर्णानंद पार्क घंटाकरण, पन्त निवास खड़कोट में किये जा सकते हैं. पन्त का अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे रामेश्वर घाट पिथौरागढ़ में होगा.

प्रकाश पन्त की शवयात्रा में भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है इसी कारण पिथौरागढ़ पुलिस ने यातायात रूट बदले हैं. आज के दिन पिथौरागढ़ में यातायात संबंधी बदलाव को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर निम्न पोस्ट की है –

दिनाँक 08-06-2019 को दिवंगत माननीय वित्त मंत्री प्रकाश पंत जी की शव यात्रा के दौरान जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में यातायात रुट प्लान निम्नवत निर्धारित किया गया है. अतः आप सभी से निवेदन है कि निम्न यातायात प्लान के अनुसार ही अपने वाहनों को सड़क पर लाएं-

01- चंडाक रोड के समस्त वाहन वरदानी माता मंदिर-पौण-जीआईसी-अपटेक तिराहा मार्ग का प्रयोग करेंगे.
02-बाजार से चंडाक की ओर जाने वाले वाहन भी उपरोक्त रुट से ही चंडाक जाएंगे.
03-अंतिम दर्शन के दौरान देव सिंह मैदान के पास की पार्किंग में कल कोई भी वाहन पार्क नहीं हो सकेगा.
04- अंतिम यात्रा के दौरान नैनी-सैनी,एपीएस,जाखनी तिराहा,तिलढुंगरी,वड्डा तिराहा, सिल्थाम घंटाकरण, खडकोट, नगरपालिका तिराहा, अपटेक तिराहा, गुप्ता तिराहा, विजडम तिराहा, ऐंचोली तक की सड़क में किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा तथा उक्त पूरे मार्ग में किसी में साइड में पार्किंग प्रातः से ही प्रतिबंधित रहेगी.
अतः आप सभी से यह अनुरोध है कि उपरोक्त यातायात प्लान के आधार पर ही अपने वाहनों को सड़क पर निकालें.

प्रभारी मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़
दिनाँक-07-06-2019

– काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago