हैडलाइन्स

तीलू रौतेली पुरस्कार का राजनीतिकरण

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाने वाला राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उत्तराखण्ड राज्य गढ़वाल की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से वर्ष 2006 में स्थापित किया गया था. शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई.
(Politicization of Tilu Rauteli Award)

इस वर्ष यह पुरस्कार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिये नामित किया गया है. इतने वर्षों में पहली बार तीलू रौतेली पुरस्कार विवादों में आया है. विवाद कारण तीलू रौतेली पुरस्कार की इस सूची में शामिल नाम हैं.

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिये एक नहीं अनेक भाजपा नेत्रियों के नाम शामिल किये गये हैं. भाजपा नेत्रियों को सामाजिक क्षेत्र में काम के लिये तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जा रहा है. आरोप लगाया जा रहा है कि सूची में केवल कुमाऊं से ही 7 भाजपा नेत्रियों के अतिरिक्त भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को तीलू रौतेली पुरस्कार बांटा जा रहा है. यह पहली बार है जब प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार इतनी बड़ी संख्या में किसी पार्टी विशेष से सबंधित महिलाओं को दिया जा रहा है.

मामले में सरकार की खूब किरकिरी हो रही है. सोशियल मीडिया में इस सूची पर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स तीलू रौतेली पुरस्कार का इस प्रकार राजनीतिकरण किये जाने पर खेद व्यक्त करते हुये इसे वीरांगना तीलू रौतेली का अपमान बता रहे हैं.
(Politicization of Tilu Rauteli Award)

सरकार द्वारा जारी सूची के स्क्रीन शॉट लगाकर लोगों द्वारा कोरोना योद्धा नाम से तीलू रौतेली पुरस्कार दिये जाने का मखौल बनाया जा रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि जब सरकार को कोई विशेष योगदान नहीं दिखा तो उन्होंने कोरोना वारियर नाम का नया योगदान क्षेत्र बनाकर तीलू रौतेली पुरस्कार बांटा जा रहा है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि एक तरफ दिल्ली सरकार सुंदर लाल बहुगुणा के लिये भारत रत्न की मांग संबंधित प्रस्ताव पारित कर रही है वहीं उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री की बेटी को पुरस्कृत कर रही है.  

तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत पुरस्कार हेतु चयनित प्रत्येक किशोरी/महिला को 31,000 रू. की धनराशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए जाते हैं. इस वर्ष इस राशि को 21,000 रू. से 31,000 किया गया है.
(Politicization of Tilu Rauteli Award)

वीरांगना तीलू रौतेली के विषय में यहां पढ़िये: तीलू रौतेली की दास्तान: जन्मदिन विशेष

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • राजनीति अपने घिनौने रूप को दिन प्रतिदिन नए आयाम दे रही है ।

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 weeks ago