Featured

संयुक्त प्रान्त के गवर्नर के नाम पर आज ही के दिन बना था वर्तमान ‘जिम कार्बेट पार्क’

गढ़वाल के राजा ने गोरखों को भगाने में मदद करने के बदले में ईस्ट इण्डिया कम्पनी को अपने राज्य का एक बड़ा हिस्सा देना पड़ा. वर्तमान में जिम कार्बेट के नाम पर बने इस पार्क का क्षेत्र अंग्रेजों को गढ़वाल के राजा ने ही मदद के बदले दिया था. इससे पहले यह क्षेत्र गढ़वाल के राजा की निजी सम्पत्ति का हिस्सा माना जाता था.
(Jim Corbett National Park Established)

इससे पूर्व यह क्षेत्र कुमाऊं और गढ़वाल दोनों के शासकों की ही निजी संपत्ति हुआ करता था. मध्यकाल में रोहिल्ला आक्रमणकारियों ने इन जंगलों में छिपकर दोनों ही राज्यों को खूब नुकसान भी पहुंचाया. ईस्ट इण्डिया कम्पनी को यह क्षेत्र गढ़वाल के राजा ने ही हस्ताक्षरित कर सौंपा था.

कमिश्नर रैमजे पहला ऐसा प्रशासक था जिसने इस क्षेत्र की वन संपत्ति के संरक्षण की ओर कोई पहल की थी. इस इलाके को अपना ऐशगाह बनाने के लिये अमीर अंग्रेजों ने बड़ा जोर लगाया. 1900 के आस-पास जब पहली बार इस क्षेत्र में को एक नेशनल पार्क बनने की पहल चली तो कुछ यूरोपीय चाहते थे कि इसे गेम रिर्जव बना दिया जाय. 1907 में ब्रिटिश प्रशासन के पास इस इलाके को एक ऐसे गेम रिजर्व में तब्दील करने का प्रस्ताव था जहां मनोरंजन के लिये जंगली जानवरों को मारा जा सके.
(Jim Corbett National Park Established)

एक लम्बी चली बहस के बाद 1930 के दशक में ही जिम कार्बेट पार्क का सीमांकन शुरु हुआ और 8 अगस्त 1936 को कॉर्बेट पार्क को ‘हेली नेशनल पार्क’ का नाम दिया गया. यह नाम उस समय संयुक्त प्रान्त के गवर्नर मैलकम हेली के नाम पर रखा गया. जिम कार्बेट पार्क एशिया का पहला नेशनल पार्क था.

आज़ादी के बाद 1954-55 में इसका नाम रामगंगा नेशनल पार्क रखा गया. इसी दौरान जिम कार्बेट की मृत्यु हो गयी. जिम कार्बेट ने अपने जीवन का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा इन्हीं इलाकों में गुजारा था. भारत सरकार ने जिम कार्बेट के इस महत्त्व को समझा और उनके सम्मान में साल 1955-56 में एकबार फिर नेशनल पार्क का नाम बदलकर जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान रख दिया.

रामगंगा की पातलीदून घाटी में 1318.54 वर्ग किलोमीटर में बसा जिम कार्बेट पार्क बाघ परियोजना पहल के तहत आने वाला भारत का पहला पार्क है. यहाँ पर शेर, हाथी, भालू, बाघ, सुअर, हिरन, चीतल, साँभर, पांडा, काकड़, नीलगाय, घुरल और चीता आदि ‘वन्य प्राणी’ अधिक संख्या में मिलते हैं, पार्क में लगभग 600 रंग-बिरंगे पक्षियों की जातियाँ भी दिखाई देती हैं.
(Jim Corbett National Park Established)

अधिक पढ़ें: जिम कार्बेट

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

11 hours ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

12 hours ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

13 hours ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

13 hours ago

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago