हैडलाइन्स

उत्तराखंड के मशरूम उत्पादक सुशांत को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा निवासी सुशांत उनियाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  बात-चीत की और उनके द्वारा किये गये मशरूम उत्पादन के कार्य को खूब सराहाते हुये कहा कि सुशांत ने उस बात को गलत साबित किया जिसमें कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और उसकी जवानी उसके काम नहीं आती.
(PM Talks to Sushant Uttarakhand)

सोशियल मीडिया से साभार

 चंबा निवासी सुशांत उनियाल दिल्ली में अपनी मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी छोड़कर दो साल पहले गांव में स्वरोजगार से जुड़े. अपने गांव डडूर में उन्होंने मशरूम का उत्पादन शुरु किया. आज राज्य भर में सुशांत की गिनती प्रगतिशील किसानों में गिने जाते हैं.

30 साल के सुशांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उन्होंने देखा की उनके क्षेत्र में मशरूम की बिक्री मैदानी क्षेत्रों से होती है जबकि उनके अपने क्षेत्र की जलवायु ऐसी है कि उसमें 9 महीने मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है. सुशांत ने पहले गांव में खाली पड़े खंडहर कमरों में बेहद छोटे स्तर पर ढिंगरी मशरूम का उत्पादन शुरू कर दिया. अगले एक साल तक उन्हें 40-50 हजार की आय प्राप्त हुई. अब इस अनुभव को बड़े स्तर तक ले जाने की बारी थी.
(PM Talks to Sushant Uttarakhand)

इसके लिए सुशांत ने मशरूम निदेशालय सोलन(हिमाचल) से प्रशिक्षण लिया. पिछले साल की बात है सुशांत ने 90 कुंतल मशरुम उगाया और बेचा भी. सुशांत से बातचीत का वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया. सुशांत के बारे में प्रधानमंत्री ने लिखा :

उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल के मशरूम उत्पादक सुशांत उनियाल जी ने यह साबित कर दिखाया है कि पहाड़ की जवानी पहाड़ के कितने काम आ सकती है.

प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान सुशांत भावुक तो थे लेकिन आत्मविश्वास से भी भरे थे उन्होंने इस बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने काम के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी. इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर सुशांत को शुभकामनाएं दी.
(PM Talks to Sushant Uttarakhand)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago