पूरे देश में अगले महीने से सत्रहवीं लोक सभा के चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि ये चुनाव कुल सात चरणों में होंगे. उत्तराखण्ड में इन चुनावों की तारीख ग्यारह अप्रैल तय की गयी है.
उत्तराखण्ड में कुल मिला कर पांच संसदीय सीटें हैं. जानिये ये सीटें कौन कौन सी हैं.
टिहरी गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समूचा जिला उत्तरकाशी और देहरादून व टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ हिस्से शामिल हैं. फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की माला राज्य लक्ष्मी शाह का कब्ज़ा है. 2014 में उन्होंने यह सीट कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 1,92,503 वोटों से हरा कर जीती थी.
गढ़वाल की लोकसभा सीट के लिए पांच जिलों के लोग वोट डालते हैं. इनमें चमोली, पौड़ी गढ़वाल. रुद्रप्रयाग जिलों के अतिरिक्त नैनीताल और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ हिस्से सम्मिलित हैं. 2014 के चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के भुवन चन्द्र खंडूरी विजयी हुए थे. उन्होंने 2014 में कांग्रेस के हरक सिंह रावत को 1,84,526 वोटों से परास्त किया था.
अल्मोड़ा लोकसभा सीट में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के लोग मतदान करते हैं. वर्ष 2009 से यह सीट अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है. फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अजय टम्टा सदस्य हैं जिन्होंने 2014 में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 95,690 वोटों से हराया था.
इस लोकसभा सीट के लिए दो जिलों – नैनीताल और उधमसिंह नगर – में मतदान होता है. वर्तमान में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के भगत सिंह कोश्यारी सांसद हैं. 2014 में कोश्यारी ने कांग्रेस के के.सी. सिंह बाबा को 2,84,717 मतों से पराजित किया था.
हरिद्वार की लोकसभा सीट के लिए हरिद्वार के अतिरिक्त देहरादून जिले के कुछ हिस्सों में वोटिंग होती है. हरिद्वार से वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हैं जिन्होंने 2014 में कांग्रेस की रेणुका रावत को 1,77,822 मतों से शिकस्त दी थी.
वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…
पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…
पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…
ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…
उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…
पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…