हैडलाइन्स

युवा फोटोग्राफर अमित साह को विनम्र श्रद्धांजलि

नैनीताल की वादियों के बीच साल 2013 से शौकिया फोटोग्राफी का एक सफ़र शुरू हुआ जिस पर आज सुबह विराम लगा. फोटोग्राफी के इस सफ़र का नाम है अमित साह फोटोग्राफी. 10 साल के इस सफ़र में अमित साह और नैनीताल एक-दूसरे के पर्याय बन गये थे.

नैनीताल के हर मौसम को अपने कैमरे की नजर से दुनिया को दिखाने वाले युवा फोटोग्राफर अमित साह का आज सुबह निधन हो गया. अमित साह की नजरों से दुनिया ने नैनीताल के हर मौसम की सुबह, दिन और शाम को देखा है.

नैनीताल और उसके आसपास का इलाका अमित के सबसे प्रिय विषयों में रहा. इसके अलावा अमित ने खूब सारी यात्राएं की और तमाम ट्रेक्स पर गये. मनुष्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और ईमानदारी अमित साह को अपनी पीढ़ी के अन्य लोगों से अलग बनाती है.

अमित साह का जन्म 15 जनवरी 1982 को नैनीताल में हुआ था. नैनीताल के ही सीआरएसटी इंटर कॉलेज और उसके बाद डीएसबी कैंपस से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए अमित ने बी. कॉम. और एम.ए. की डिग्रियां हासिल कीं.

बहुत कम समय में अमित साह ने अपने काम से अपने लिए एक बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार कर लिया. अमित साह कैमरे से केवल तस्वीरें नहीं खींचते थे अमित कैमरे स जादू करते थे. अमित साह की तस्वीरों की एक ख़ास बात यह है कि उनकी हर तस्वीर कहानी कहती है. आप घंटों उनकी खीचीं तस्वीरें देख सकते हैं और न जाने कितनी कहानियां कह सकते हैं. काफल ट्री के पाठक नैनीताल के शानदार फोटोग्राफर अमित साह की खींची तस्वीरों को खूब पसंद करते आये हैं. काफल ट्री के नियमित और अन्तरंग साथी अमित साह को विनम्र श्रद्धांजलि.

–काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago