Featured

डीडीहाट जिला बनाओ आंदोलन शुरू

डीडीहाट जिले के गठन की मांग को लेकर स्थानीय जनता ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. पहले दिन ग्राम भनड़ा के ग्रामीण धरने पर बैठे. स्थानीय निवासियों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गांव के कुण्डल कन्याल ने कहा कि जिले के निर्माण के लिए अब गांव की जनता जागृत चुकी है. राजनेताओं के झांसे में आने के बजाय जिले के गठन तक सभी लोग मिलजुलकर आंदोलन करेंगे. जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के दुष्यंत पांगती ने आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर धरने में बैठाया.

गौरतलब है कि रानीखेत को भी पृथक जिला बनाने की मांग अब सुलगती दिख रही है. राज्य गठन के एक दशक बाद भी पर्वतीय जिले शासन की उपेक्षा का शिकार बने हुए हैं. सभी तरह के विकास का सिलसिला मैदानी जिलों तक सिमटकर रह गया है. यही कारण है कि पहाड़ी जिलों के नागरिक अपनी समस्याओं के हल के तौर पर अलग जिले के गठन मैं समाधान देख रहे हैं. इस वजह से अलग जिले की मांग बलवती होती दिखाई दे रही है. आसन्न लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कई पहाड़ी कस्बों के नागरिक इस मांग को उठा रहे हैं या उठाने का मन बना रहे है. सत्ताधारी भाजपा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में नए जिलों की मांग एक बड़ी समस्या बन सकती है. देखना यह है कि सरकार इस चुनौती से कैसे निपटती है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

21 hours ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

4 days ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

1 week ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

1 week ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago